रेस्ट ऑफ इंडिया ने श्रीनगर में खेले गए शानदार मुकाबले में रणजी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से करारी शिकस्त देकर ईरानी कप अपने नाम कर लिया है. इस मैच में जीत के हीरो मुकेश कुमार रहे. दमदार प्रदर्शन की बदौलत रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप की ट्रॉफी जीत ली.
मुकेश कुमार के खतरनाक स्पेल के आगे विपक्षी टीम पूरी तरह बिखर गई. जीत के लिए मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर जीत की रेस में बनी हुई थी.
लेकिन इसके बाद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऐसा भूचाल लाया कि पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. मुकेश कुमार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट झटके. उनके इस स्पेल में चार गेंदों के भीतर तीन विकेट चटकाना भी शामिल रहा.
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆 Congratulations to Rest of India on winning the prestigious #IraniCup 2026 with a 167-run victory in Srinagar 👏 @mflone_ https://t.co/iUudKo9OpJ
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
नतीजा यह रहा कि जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम महज 111 रनों पर सिमट गई और 28.4 ओवरों में ही मैच का फैसला हो गया. मुकाबले की शुरुआत में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 237 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें शिखर मोहन ने 68 रनों की तेज पारी खेली.
इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर के लिए पारस डोगरा (75 रन) और अब्दुल समद (57 रन) ने उम्दा पारियां खेलकर पहली पारी के आधार पर 41 रनों की बढ़त (278 रन) हासिल कर ली थी, जिसमें मुकेश चौधरी (5/78) और आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी भी शामिल रही.
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🥳 BCCI President Mr. Mithun Manhas @MithunManhas presents the prestigious #IraniCup to Rest of India Captain Rishabh Pant 🏆 Scorecard ▶️ https://t.co/imfbVIsPep @mflone_ https://t.co/l2bCqLY6eh
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
हालांकि, मैच का रुख तब बदला जब रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में शानदार वापसी की. स्मरण रविचंद्रन ने मुश्किल वक्त में नाबाद रहते हुए 113 गेंदों पर एक बेहद शानदार शतकीय पारी (126 रन) खेली. इसके अलावा सनत सांगवान (55 रन) और सारांश जैन (25 रन) के बहुमूल्य योगदान ने टीम को एक मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाया, इसके बाद गेंदबाजों ने इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया.