राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को सोमवार को देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
इस साल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाना है. कुल पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाना है. लेकिन सोमवार को पहले चरण के तहत 66 हस्तियों को ही पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (मरणोपरांत) और एन. राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उदय कोटक और पीयूष पांडेय समेत छह हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.
वहीं, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी समेत 50 से ज्यादा हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, जिनमें से बाकी बचे 65 विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा.
पहले चरण के तहत किन्हें-किन्हें सम्मानित किया गया:-
पद्म विभूषण
- धर्मेंद्र (मरणोपरांत)
- एन. राजम
पद्म भूषण
- शतावधानी डॉ. आर गणेश
- भगत सिंह कोश्यारी
- उदय कोटक
- विजय कुमार मल्होत्रा
- डॉ. कल्लिट्टि रामासामी पलनिस्वामी
- पीयूष पांडेय (मरणोपरांत)
पद्म श्री
विश्वबंधु (मरणोपरांत)
भरत सिंह भारती
तगा राम भील
हरमनप्रीत कौर
रतिलाल बोरीसागर
कुमार बोस
जनार्दन बापूराव बोथे
स्वामी ब्रह्मदेव
प्रोसेनजीत चटर्जी
देवकी अम्मा जी
डॉ. रामचंद्र गोडबोले
सुनीता गोडबोले
तेची गुबिन
एच. वी हंडे
गफरूद्दीन मेवाती जोगी
मीर हाजी कासम
रघुवीर खेडकर
आर. कृष्णन किटना (मरणोपरांत)
डॉ. लार्स क्रिश्चियन कोच
एम. जगदीश कुमार
प्रवीण कुमार
के. विजय कुमार
श्रीरंग देवबा लाड
अंकेगौड़ा एम
प्रोफेसर सरोज मंडल
बुद्ध रश्मि मणि
निलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला
महेंद्र कुमार मिश्र
तृप्ति मुखर्जी
हरिमाधब मुखोपाध्याय
ए.ई मुथुनायगम
सत्यनारायण नंदलाल नुवाल
के. पजानिवेल
धार्मिकलाल चुनीलाल पंडया
कैलाश चंद्र पंत
गरिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत)
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
डॉ. गुडुरु वेंकट राव
दीपिका रेड्डी
पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी
हरिचरण शइकीया
वेम्पटि कुटुंब शास्त्री
शफी शौक
बलदेव सिंह
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)
अशोक कुमार सिंह
शिवशंकरी
डॉ. आर. श्रीधर
प्रो. श्याम सुंदर
डॉ. एस.जी. सुशीलम्मा
एन. स्वामिनादन
डॉ. केवल कृष्ण ठकराल
गोपाल जी त्रिवेदी (मरणोरांत)
अरविंद वैद्य
प्रो. जुजर वासी
डॉ. नारायण व्यास
हैली वार
गम्बीर सिंह योंजन
बता दें कि राष्ट्रपति ने जनवरी में 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था.