scorecardresearch
 

'बैड नहीं, ब्रेकिंग बैड पार्टी है TVK', TVK नेता की गिरफ्तारी पर स्टालिन का तीखा हमला

तमिलनाडु की राजनीति में ड्रग्स की बरामदगी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. TVK के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने TVK पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कथित ड्रग्स नेटवर्क की जांच की मांग की है.

Advertisement
X
ड्रग्स मामले में TVK पर बरसे एमके स्टालिन (Photo-File)
ड्रग्स मामले में TVK पर बरसे एमके स्टालिन (Photo-File)

तमिलनाडु की राजनीति में ड्रग्स की बरामदगी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. TVK के एक पदाधिकारी की 135 किलो मेथामफेटामाइन से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने पार्टी पर तंज कसा. उन्होंने TVK को 'ब्रेकंग बैड पार्टी' बताते हुए सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से नशे के खिलाफ बोलते हैं, तो उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी पर इतने बड़े ड्रग्स मामले में आरोप कैसे लगे?

स्टालिन ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर TVK पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के पांच महीने के अंदर ही पार्टी की छवि 'बैड' से बढ़कर 'ब्रेकिंग बैड पार्टी' जैसी हो गई है.

स्टालिन के मुताबिक, नागपट्टिनम जिले के TVK पदाधिकारी भूपालन को केंद्र सरकार के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है. वह किलवेलूर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी भी हैं. स्टालिन ने दावा किया कि शुरुआती जांच में भूपालन के पास 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन छिपाकर रखने की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ भाषण देने के साथ-साथ इस मामले की गंभीरता पर भी ध्यान देना चाहिए.

'पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाए'

DMK प्रमुख ने कहा कि जब एक ही छापे में इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला है, तो जांच एजेंसियों को यह पता लगाना चाहिए कि इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं. उन्होंने पूरे कथित नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मु ने किया मंजूर, अब तमिलनाडु में BJP के लिए करेंगे काम

स्टालिन ने सवाल उठाया कि क्या TVK का पदाधिकारी जनता को नशे के खिलाफ संदेश देते हुए अपनी ही पार्टी के भीतर ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क चला रहा था. 

मुख्यमंत्री को भी दी नसीहत

स्टालिन ने मुख्यमंत्री से ड्रग्स जैसे गंभीर मुद्दे पर बयानबाजी करने की बजाय ठोस कार्रवाई पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि आगे मामला और गंभीर हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement