scorecardresearch
 

प्रेमिका बोली- मेरे पास पति है, दूर रहो...बौखलाए प्रेमी ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, खुद भी जिंदा जला

 तेलंगाना के महबूबाबाद में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया. दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. घटना प्रगति नगर इलाके की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पारिवारिक और व्यक्तिगत विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है.

Advertisement
X
प्रेमी ने पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जलाया (Photo: itg)
प्रेमी ने पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जलाया (Photo: itg)

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. शहर के प्रगति नगर इलाके में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और बाद में खुद को भी आग के हवाले कर दिया. दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और जिला मुख्यालय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कुंटा अंजैया के रूप में हुई है, जो कुरवी मंडल के मोडुगुलागुडेम गांव का निवासी बताया जा रहा है. वह पिछले कुछ वर्षों से महबूबाबाद कृषि मार्केट के सामने दूध की दुकान चला रहा था. बताया गया है कि अंजैया की पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था. इसके बाद उसका बानोथ पद्मा नाम की महिला से संबंध बना.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हाल के महीनों में अंजैया को पद्मा पर शक होने लगा था. उसे संदेह था कि पद्मा अपने पति के करीब आ रही है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था. बुधवार को पद्मा अपनी मां के घर प्रगति नगर आई हुई थी. इसकी जानकारी मिलने पर अंजैया कथित रूप से पेट्रोल की बोतल लेकर वहां पहुंच गया.बताया जा रहा है कि वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई. पद्मा ने कथित तौर पर कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और आगे कोई संबंध नहीं रखना चाहती.

Advertisement

इसी के बाद गुस्से में अंजैया ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद उसने खुद पर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली.घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पद्मा विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि अंजैया के भी तीन बच्चे बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement