scorecardresearch
 

'मेरे इस्तीफे का सवाल नहीं, हम चुनाव हारे नहीं हराया गया...', बंगाल के नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी ने निष्पक्ष चुनाव जीतकर जीत हासिल की होती, तो मुझे कोई शिकायत नहीं होती लेकिन हम हारे नहीं हैं. बीजेपी ने ये जीत चुरा ली है. उन्होंने एसआईआर से 90 लाख नाम हटा दिए. जब हम कोर्ट गए तो 32 लाख लोग वापस जोड़े गए. लेकिन इसके बाद और सात लाख नाम जोड़े गए.

Advertisement
X
बंगाल में हार पर बोलीं ममता बनर्जी. (Photo: PTI)
बंगाल में हार पर बोलीं ममता बनर्जी. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है.

ममता ने कोलकाता में कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी. मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा. मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा. चुनाव आयोग मुख्य विलेन है.

ममता ने कहा कि अगर बीजेपी ने निष्पक्ष चुनाव जीतकर जीत हासिल की होती, तो मुझे कोई शिकायत नहीं होती लेकिन हम हारे नहीं हैं. बीजेपी ने ये जीत चुरा ली है. उन्होंने एसआईआर से 90 लाख नाम हटा दिए. जब हम कोर्ट गए तो 32 लाख लोग वापस जोड़े गए. लेकिन इसके बाद और सात लाख नाम जोड़े गए. 

उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में इस तरह का चुनाव नहीं देखा. मैंने 2004 के बाद से इस तरह का उत्पीड़न भी नहीं देखा. यह भयावह है. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है. बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की. 

Advertisement

'मेरे इस्तीफे का सवाल नहीं'

ममता बनर्जी ने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि मेरा इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं. हम चुनाव हारे नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजभवन जाएंगी. इस पर ममता ने कहा कि हम नैतिक रूप से जीते हैं. मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी. पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की जाएगी. मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी. उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं था बल्कि चुनाव आयोग से था. चुनाव आयोग ने बीजेपी के लिए काम किया. 

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया. राहुल, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया. इन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है. कल अखिलेश यादव आ रहे हैं. 

ममता ने कहा कि अब मैं आजाद पंछी की तरह हूं. मुझे कुछ काम करने हैं. लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे लोगों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है. उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर भी हमले किए. बीजेपी ने उनसे कहा कि हम तुम्हारा रेप करेंगे. 

Advertisement

ममता ने कहा कि बीजेपी ने अपने गुंड़ों के साथ हमले करने शुरू कर दिए है. पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है. हमने नारा दिया था- बदलाव चाहिए, बदला नहीं. ये जवानों की वाहिनी है या गुंडों की वाहिनी है?

उन्होंने कहा कि पहले राउंड की काउंटिंग के बाद ही मीडिया ने कहना शुरू कर दिया था कि बीजेपी इतनी सीटों पर आगे है. बीजेपी के गुंडों ने मुझ पर भी हमला किया. मेरी पीठ और पेट पर लात मारी गई. 

'DEO ने कहा था कि काउंटिंग में खेल होगा'

ममता ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि जब मैं बूथ पर पहुंची तो सीएपीएफ ने कहा कि आप अंदर नहीं जा सकती. मैंने आरओ को लिखित शिकायत दी. इसके बाद डीईओ रणधीर आए. उन्होंने 15 दिन पहले कहा था- काउंटिंग में खेल होगा. लेकिन हम वापस आएंगे. हम लड़ेंगे. 

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और मेरे साथ है. लोकतंत्र की हत्या हुई है. जिस तरह से महाराष्ट्र, बिहार में लोकतंत्र की हत्या की गई.

TMC ने  फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई...

ममता बनर्जी ने कहा कि धांधली कर हमें हराया गया है. हम इस पर एक्शन ले रहे हैं. हमने 10 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन किया है. जिन-जिन जगहों पर हमारे पार्टी दफ्तरों को कैप्चर किया गया. यह टीम उन-उन जगहों पर जाएगी. अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई. हम हारे नहीं है. बीजेपी ने यह जीत चोरी की है. मैंने केंद्रीयबलों को कभी इस तरह व्यवहार करते नहीं देखा. 

Advertisement

बता दें कि बंगाल चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीती हैं जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमटकर रह गई. वहीं, कांग्रेस सिर्फ दो सीट ही जीत पाई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement