scorecardresearch
 

सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत द्वारा सोनम को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की गई थी. पुलिस ने अदालत में दलील दी थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनम की जमानत रद्द की जानी चाहिए.

Advertisement
X
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी. (File Photo/ITG)
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी. (File Photo/ITG)

देशभर में चर्चित इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने पुलिस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत द्वारा सोनम को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की गई थी. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने निचली अदालत के जमानत आदेश को बरकरार रखा.

पुलिस ने अदालत में दलील दी थी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनम की जमानत रद्द की जानी चाहिए. हालांकि, हाईकोर्ट ने सरकार की अपील स्वीकार नहीं की और जमानत को जारी रखने का फैसला सुनाया. इस फैसले के बाद सोनम रघुवंशी को मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है. वहीं, इस चर्चित हत्याकांड के अन्य चार आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय रहा है. ऐसे में मेघालय हाईकोर्ट का यह फैसला मामले की सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम माना जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी, जिसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय रवाना हुए थे. घूमने के दौरान 2025 को अचानक यह नवविवाहित जोड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, और सड़क किनारे सिर्फ उनका किराए का स्कूटर लावारिस हालत में मिला.

Advertisement

मर्डर का खुलासा और साजिश
गहन तलाशी अभियान के बाद जून 2025 को चेरापुंजी की एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसने पूरे मामले को एक खौफनाक मोड़ दे दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी, जिसकी मुख्य साजिशकर्ता खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी थी. सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, और उसी प्रेमी ने भाड़े के हत्यारों को मेघालय भेजकर हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतरवा दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement