scorecardresearch
 

'महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा, 15-15 करोड़ एडवांस दिए...', संजय राउत का दावा

महाराष्ट्र में कुछ समय से 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा है. कहा जा रहा था कि इसके तहत कुछ सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
X
उद्धव ठाकरे की यूबीटी में बड़ी टूट की खबर हैं. (Photo: PTI)
उद्धव ठाकरे की यूबीटी में बड़ी टूट की खबर हैं. (Photo: PTI)

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट होने जा रही है. खबर है कि उद्धव गुट के नौ में से छह सांसद बगावत का मन बना चुके हैं. इसे लेकर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.

संजय राउत ने सिलसिलेवार पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है.

इस बीच एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूबीटी के नौ में से छह सांसद अलग गुट बनाएंगे. ये सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. दो बागी सांसद भी दिल्ली पहुंच गए हैं. परभणी सांसद संजय उर्फ ​​बंधु जाधव और यवतमाल वाशिम सांसद संजय देशमुख चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद बुधवार सुबह दिल्ली में श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और के भी मौजूद रहने की संभावना है. ये बैठक सुबह 8.30 बजे होने की संभावना है. बैठक के बाद सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं.

खबर है कि ये छह बागी सांसद अलग गुट बनाएंगे और इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) में विलय करेंगे. माना जा रहा है कि 19 जून को शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस से पहले एकनाथ शिंदे की तरफ से उद्धव ठाकरे को ये झटका दिया जाएगा.

बता दें कि महाराष्ट्र में कुछ समय से 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा है. माना जा रहा है कि इसके तहत कुछ सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. लेकिन शिंदे इसे खारिज करते रहे.

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने नौ सांसदों को बैठक के लिए मातोश्री बुलाया था लेकिन बैठक में सामने-सामने केवल 4 सांसद ही पहुंचे, जिनमें अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय दीना पाटील शामिल थे. इस बैठक में सांसद ओमराजे निंबालकर नहीं पहुंचे जबकि कहा गया कि संजय देशमुख और नागेश पाटिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए.

अगर ये टूट होती है कि उद्धव ठाकरे के लिए चार साल में दूसरा बड़ा झटका होगा. ये शिवसेना की दूसरी बड़ी टूट होगी. इससे पहले जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी. तब 40 शिवसेना विधायक उद्धव गुट से अलग हो गए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement