scorecardresearch
 

CM फडणवीस की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाला गिरफ्तार, शरद पवार की पार्टी से निकला कनेक्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आपत्तिजनक मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है. आरोपी एनसीपी के सोशल मीडिया विंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement
X
आरोपी ने CM फडणवीस की एडिटेड फोटो शेयर की थी. (Photo- ITGD)
आरोपी ने CM फडणवीस की एडिटेड फोटो शेयर की थी. (Photo- ITGD)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आपत्तिजनक (मॉर्फ्ड) फोटो शेयर करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सीएम की एडिटेड तस्वीर के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की.

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की साइबर सेल ने बारामती से एक 40 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान महादेव विलास बालगुडे के रूप में हुई है, जो एनसीपी (शरद पवार गुट) के सोशल मीडिया विंग से जुड़ा है.

पुलिस के मुताबिक, पुणे के एक वकील ने 22 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि 3 अप्रैल से 20 के बीच बालगुडे ने सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे.

मुख्यमंत्री के खिलाफ रच रहा था 'साजिश

पोस्ट में मुख्यमंत्री फडणवीस की एडिटेड फोटो का इस्तेमाल किया गया था. जांच में कुछ ऐसे पोस्ट भी मिले हैं जिनमें वरिष्ठ माओवादी नेता माडवी हिडमा का संदर्भ दिया गया था. पुलिस को मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले मैसेज भी मिले हैं.

Advertisement

साइबर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया. कोर्ट ने मामले की गहराई से जांच के लिए उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी पर धारा 356(2) और भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों के लिए धारा 152 लगाई गई है.

यह भी पढ़ें: अशोक खरात की हाई प्रोफाइल लोगों से होती थी बात... कॉल डिटेल हुई लीक तो CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

इसके अलावा, आरोपी पर पहचान का गलत इस्तेमाल करने वाले आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं. डीसीपी शिवाजी पवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है।. पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन सोशल मीडिया गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement