scorecardresearch
 

'भारत में लॉकडाउन की कोई गुंजाइश ही नहीं', राज्यसभा में बोलीं वित्त मंत्री, गिनाए कदम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पाकिस्तान और बांग्लादेश के हालात की चर्चा की और दावा किया कि भारत ने पड़ोसी देशों के मुकाबले हालात को बेहतर तरीके से मेंटेन किया है. उन्होंने कहा कि हम तेजी से बदलते हालात पर नजर रखे हुए हैं.

Advertisement
X
वित्त मंत्री ने बताया- आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए (Photo: ITG)
वित्त मंत्री ने बताया- आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए (Photo: ITG)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राज्यसभा में फाइनेंस बिल  कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. यह वृद्धि केवल एक महीने के भीतर हुई है. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण इसे और बढ़ावा मिला है. वित्त मंत्री ने कहा कि 30 मार्च तक ब्लेंड क्रूड सौ डॉलर के नीचे नहीं आ सकता. इसकी वजह से दुनियाभर में आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं.

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया के देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं. उत्तर अमेरिका में 30 परसेंट, यूरोप में 20 परसेंट, अफ्रीकी देशों में 50 परसेंट तक कीमतें बढ़ी हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों से, रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण ऑयल, फर्टिलाइजर्स जैसी तमाम समस्याएं आई हैं और हमने बहुत ही सावधानीपूर्वक मैनेज किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक अकेला निर्देश रहा कि हमारे नागरिक के ऊपर बोझ ना पड़े.  आज सुबह सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया. 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी. डीजल पर ड्यूटी पूरी तरह से हटा दी गई. 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर इसे जीरो कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बिना वोटिंग पीरियड के इसे आज से ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हमने कीमतें नहीं बढ़ाईं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार ने बोझ लिया और यह सुनिश्चित किया कि तेल कंपनियां ज्यादा खरीद करें, सप्लाई करें और आपूर्ति में रुकावट न आए. सप्लाई कास्ट में हुई वृद्धि का असर आम आदमी पर न पड़े. वित्त मंत्री ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया कि भारत के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. हमारे यहां रिफाइनरीज भी हैं. वे तेल लाते हैं, रिफाइन करते हैं और देश के साथ ही विदेशों में भी इसकी सप्लाई करते हैं. बिजनेस करते हैं और कमाते हैं. उन्होंने कहा कि हमें निश्चित रूप से राजस्व का नुकसान होगा.

एक्सपोर्ट करना है, तो पहले भारत के लिए उपलब्ध करो...

वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोल पर 24 रुपये और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है. भारत की कोई भी रिफाइनरी अगर कहीं एक्सपोर्ट करती है, तो उसे यह टैक्स सरकार को देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट करने वाली रिफाइनरीज को यह सुनिश्चित करना होगा कि पहले भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध हो. इसके बाद आप एक्सपोर्ट करो. वित्त मंत्री ने कहा कि एक्सपोर्ट करके पैसा कमाना अच्छा है, लेकिन आज के हालात में अगर एक्सपोर्ट करना है तो भारत के लिए उपलब्ध करो पहले.

यह भी पढ़ें: 'संसदीय कार्य मंत्री जी, जरा मेरा ज्ञान बढ़ा दो...', जब किरेन रिजिजू से बोले स्पीकर ओम बिरला

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि पहले भारत में सप्लाई सुनिश्चित करो, बाद में एक्सपोर्ट करो. सप्लाई का भी इंतजाम हो रहा है और रेट नहीं बढ़ाने के लिए भी इंतजाम हुआ है आज सिर्फ एक घोषणा की वजह से. वित्त मंत्री ने कहा कि कल रामनवमी थी. इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने सबको बुलाकर के यह निर्णय लिया कि जनता को यह सुविधा को. उन्होंने कहा कि हम कहते भी हैं कि हमें दूसरे देशों से तुलना की जरूरत नहीं. एक बार हमें बोला भी गया कि देख लो एक्सपोर्ट रेवेन्यू बांग्लादेश में कितना हो रहा है. हम तो एक्सपोर्ट भी नहीं कर रहे हैं, एफडीआई भी नहीं ले आ रहे हैं. ऐसे करके तुलना की गई.

कुछ नेता गलतफहमी फैला रहे कि लॉकडाउन लगेगा...

वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में क्या हो रहा है. फ्यूल की कीमतें 200 परसेंट तक बढ़ गई हैं. रातोरात पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 परसेंट इजाफा हुआ है. वहां पेट्रोल 321 पाकिस्तानी रुपये लीटर बिक रहा है. सिंध प्रांत में स्मार्ट लॉकडाउन की घोषणा हो गई है, फ्यूल की चिंता के कारण. मूवमेंट, पब्लिक गैदरिंग और सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दो हफ्ते के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सरकारी दफ्तर चार दिन के वर्क वीक की ओर बढ़ गए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि प्राइवेट दफ्तरों ने 50 परसेंट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आप भूतपूर्व मंत्री, अब मंत्री का अधिकार इनको', जितिन प्रसाद की ओर संकेत कर अनुराग ठाकुर से बोले स्पीकर ओम बिरला

उन्होंने कहा कि हम ये तो नहीं कर रहे हैं. मगर कुछ नेता गलतफहमी फैला रहे हैं कि लॉकडाउन लगेगा. वित्त मंत्री स्पष्ट कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई गुंजाइश नहीं है. नेताओं को यह गलतफहमी फैलाना छोड़ना चाहिए. जनता के मन में भ्रम फैलाने के लिए कुछ भी कह दो, पाकिस्तान में लॉकडाउन हो रहा है, भारत में नहीं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की हालत देखिए. मैं ये नहीं कह रही हूं कि वो कष्ट में है, दुख में है. बस फैक्ट की तुलना के लिए बोल रही हूं. उन देशों की भी मदद अगर मांग रहे हैं, हम देते जा रहे हैं. पड़ोसी संबंधों के लिए हम कर रहे हैं.

पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में हालात मेंटेन...

वित्त मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में सभी विश्वविद्यालय बंद हो गए और ऑनलाइन क्लास मोड में चले गए हैं, क्योंकि बिजली नहीं है. ढाका में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पांच घंटे का रोटेशनल पावर कट चल रहा है. ऑक्टेन और डीजल की शॉर्टेज के कारण ढाका के सभी फ्यूल स्टेशन बंद हो गए हैं. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट की लड़ाई के कारण हर देश में हालात बिगड़े हुए हैं. हम मैनेज कर रहे हैं कि हमारे नागरिकों को कोई दिक्कत न हो. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में हालात हमने मेंटेन रखा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'यूपी के छात्रों ने क्या अपराध किया है', सपा सांसद की लोकसभा में मांग- जल्द कराएं छात्रसंघ चुनाव

उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में भारत के किसी भी नागरिक को कोई दिक्कत न हो, प्रधानमंत्री इसके लिए हम सबको निर्देश दे रहे हैं. देशवासियों को हमें पॉजिटिव मैसेज देना चाहिए और एकजुट रहकर के इस परिस्थिति से बाहर आना चाहिए. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार एक्टिव है और पल-पल बदलते हालात पर नजर बनाए हुए है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement