scorecardresearch
 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में नए गैंगस्टर की एंट्री, कनाडा में फिर चलवाईं ताबड़तोड़ गोलियां

कनाडा में फायरिंग के बाद वायरल पोस्ट में आरजू बिश्नोई के साथ टायसन बिश्नोई और शुभम लोनकर ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस तरह बिश्नोई गैंग में एक नए गैंगस्टर की एंट्री हुई है.

Advertisement
X
कनाडा में बिश्नोई गैंग ने फिर कराई फायरिंग (Photo: PTI)
कनाडा में बिश्नोई गैंग ने फिर कराई फायरिंग (Photo: PTI)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर कनाडा में फायरिंग कराई है. कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग का एक नया वीडियो सामने आया है. इसके साथ ही एक नए गैंगस्टर की एंट्री हो गई है.

इस फायरिंग के बाद वायरल पोस्ट में आरजू बिश्नोई के साथ टायसन बिश्नोई और शुभम लोनकर ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस तरह बिश्नोई गैंग में एक नए गैंगस्टर की एंट्री हुई है, जिसका नाम टायसन बिश्नोई है.

पोस्ट में दावा किया गया है कि हमने कनाडा में ड्रग माफिया के घर पर फायरिंग करवाई और हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं. गैंग ने लवजीत संधू के घर पर फॉयरिंग करने का दावा किया है. 

इससे पहले 12 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक जगह अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं. इस फायरिंग का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया था. जसवीर ढेसी नाम के कनाडा का बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग हुई थी.

इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी. पोस्ट में दावा किया गया था कि यह फायरिंग जसवीर नाम के शख्स के ठिकाने को निशाना बनाकर की गई.

Advertisement

बता दें कि कनाडा सरकार द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद से ही गैंग की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है. माना जा रहा है कि गैंग अपनी मौजूदगी और ताकत दिखाने के लिए लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है. गोल्डी ढिल्लन वही गैंगस्टर है, जिसने इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement