scorecardresearch
 

सांप-ड्रग्स पर दावा कर घिरे मंत्री, अब बोले- मुझसे गलती हो गई

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सांप के जहर से नशे के दावे में अपनी गलती स्वीकार की है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. शिमना अजीज के सुधार को माना है. चेन्निथला ने डॉ. अजीज को राज्य के ड्रग्स के खिलाफ अभियान 'तूफान' में शामिल होने का न्योता भी दिया है.

Advertisement
X
चेन्नीथाला ने अपने दावे में फैक्चुअल एरर माना. (Photo- X/Ramesh Chennithala)
चेन्नीथाला ने अपने दावे में फैक्चुअल एरर माना. (Photo- X/Ramesh Chennithala)

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने राज्य में सांप के जहर से होने वाले नशे को लेकर अपनी फैक्टुअल एरर होने की गलती मान ली है. उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. शिमना अजीज के किए गए सुधार को माना है. इसके साथ ही, ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रहे गृह मंत्री ने डॉ. अजीज को राज्य के नशामुक्त अभियान 'तूफान' का हिस्सा बनने का न्योता भी दिया है.

दरअसल, सोमवार को केरलम विधानसभा में बहस के दौरान गृह मंत्री चेन्निथला ने राज्य में बढ़ते नशे के जाल पर चिंता जताई थी. उन्होंने कुछ खबरों का हवाला देते हुए दावा किया था कि राज्य में नशे का स्तर इतना खतरनाक हो चुका है कि लोग नशा करने के लिए सांप के बच्चों से अपनी जीभ पर कटवा रहे हैं.

इस दावे को डॉ. शिमना अजीज ने सोशल मीडिया पर चुनौती दी थी. डॉक्टर ने समझाया था कि अगर कोई वाइपर (एक बेहद जहरीला सांप) जीभ पर काट ले, तो उससे कोई नशा नहीं होगा बल्कि इंसान की मौत होना लगभग तय है.

फेसबुक पोस्ट पर मानी गलती

UDF सरकार के ड्रग्स के खिलाफ शुरू किए गए अभियान 'तूफान' का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने फेसबुक पोस्ट पर अपनी गलती मानी. उन्होंने लिखा, नशे के लिए जहरीले सांप के काटने की प्रथा के बारे में बात करते हुए, 'मैंने कहा था कि इस काम के लिए वाइपर के बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा था. मेरा वो बयान तथ्यात्मक रूप से गलत था. मैं डॉक्टर के किए गए सुधार को स्वीकार करता हूं.'

Advertisement

डॉक्टर को अभियान से जुड़ने का न्योता

मंत्री चेन्निथला ने जनता से अपील की है कि अगर उनके पास नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी पुख्ता जानकारी हो, तो वो प्रशासन को बताए. उन्होंने ये भी भरोसा दिया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह सीक्रेट रखा जाएगा. 

पोस्ट के जरिए गृह मंत्री ने डॉ. अजीज की तारीफ करते हुए उन्हें सरकार के साथ काम करने का न्योता दे दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तूफान- द नारको हंट के हिस्से के रूप में, मैं पूरे दिल से डॉ. शिमना अजीज को 'तूफान वॉरियर' बनने के लिए आमंत्रित करता हूं.'

यह भी पढ़ें: केरलम में CM की कुर्सी के लिए कांग्रेस में 'महाभारत'... वेणुगोपाल, सतीशन या चेन्निथला, किसके सिर सजेगी ताज?

चेन्निथला ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई उनकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक जिंदगी का एक लंबा संकल्प रही है और वो हमेशा इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement