रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala) कांग्रेस पार्टी के एक बड़े और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. 2026 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, 18 मई 2026 को वीडी सतीशन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सतीशन के नेतृत्व वाली नई सरकार में रमेश चेन्निथला कैबिनेट मंत्री बने.
वे चुनाव में अपने गृह क्षेत्र हरिपद से चुनाव लड़ा. केरल की राजनीति में उनका सफर काफी लंबा और सफल रहा है. वे केपीसीसी (केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के अध्यक्ष, राज्य के गृह मंत्री और विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
चेन्निथला ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र संगठनों Kerala Students Union (KSU) और National Students' Union of India (NSUI) से की थी. धीरे-धीरे उन्होंने पार्टी में अपनी मजबूत पहचान बनाई और आगे चलकर P. V. Narasimha Rao की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बने.
कांग्रेस शासन वाले राज्यों में नेतृत्व का मसला हल करने के बाद राहुल गांधी संगठन में बदलाव करने जा रहे हैं. केरल और कर्नाटक के अलावा जोर उन राज्यों पर भी है, जहां आने वाले दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं - और ध्यान यह रखा जा रहा है कि सब कुछ मिशन 2029 के हिसाब से दुरुस्त हो.
कांग्रेस ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है. लंबे मंथन के बाद हुए फैसले में केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री की रेस में पीछे रह गए.
4 जून को सभी चुनाव नतीजे एक साथ आए थे, और केरलम के अलावा हर जगह सरकार बन चुकी है. केरलम में मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस आलाकमान बैठकें और बातचीत लगातार कर रहा है. जयराम रमेश कह रहे हैं कि सीएम के नाम की घोषणा कल यानी गुरुवार को कर दी जाएगी.
केरलम में कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है. मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदार हैं. एक सीनियर, एक जमीन से जुड़ा और एक गांधी परिवार का करीबी. एक चैलेंज यह भी है कि मुख्यमंत्री पद के तीनों ही दावेदार सवर्ण समाज से आते हैं - और यही बात राहुल गांधी की ओबीसी मुहिम के रास्ते में रोड़ा है.
केरल में UDF की जीत के बावजूद कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है. वेणुगोपाल, सतीशन और चेन्निथला के बीच मुकाबला तेज है.
Ramesh Chennithala Vidhan Sabha Chunav Result: केरलम विधानसभा चुनाव में हरिपद सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. अलप्पुझा जिले की इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां सीपीआई के टी.टी. जिस्मोन और बीजेपी के संदीप वाचस्पति भी चुनाव मैदान में थे.