scorecardresearch
 

केरल: 10 किलो आम चुराते सीसीटीवी में हुआ था कैद, पुलिस अफसर की गई नौकरी

केरल के कोट्टायम जिले में 10 किलो आम चुराने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. उसने बीते साल जुलाई महीने में एक दुकान के बाहर से आम चोरी कर लिए थे, लेकिन अबतक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है.

Advertisement
X
पुलिसकर्मी ने चुराए 10 किलो आम, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड किया गया (सांकेतिक फोटो)
पुलिसकर्मी ने चुराए 10 किलो आम, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड किया गया (सांकेतिक फोटो)

केरल में एक पुलिसकर्मी ने एक दुकान से करीब 10 किलो आम चुरा लिए. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिसकर्मी का आम चुराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया. यह घटना कोट्टायम जिले के कंजीरापल्ली की है. पुलिस अधिकारी की पहचान पीवी शिहाब के रूप में की गई है. पुलिसकर्मी ने आम की चोरी उस समय की, जब वह कंजीरापल्ली-मुंडकायम रोड पर एक फल की दुकान पर रुके थे.

यह घटना बीते साल अगस्त की है. हालांकि दुकान से सीसीटीवी फुटेज हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद शिहाब के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया. 

स्कूटर से उतरकर आम किए थे चोरी

सीसीटीवी फुटेज में शिहाब को अपने दोपहिया वाहन पर फलों की दुकान के बाहर रुकते हुए देखा जा सकता है, जहां आम से भरे कुछ खुले डिब्बे रखे हुए थे, वह स्कूटर से उतर जाता है और खड़ा होकर इधर-उधर देखता है. उसके बाद बक्सों से मुट्ठी भर आम निकालते हुए देखा गया. इसके बाद वीडियो में पुलिसकर्मी को तेजी से अपने स्कूटर की डिग्गी में डालते हुए देखा जा सकता है. उसके बाद जब वह वहां से जाता है, उसके बाद फिर देखता है कि उसे कोई देख तो नहीं रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम के एक किलो की कीमत सैकड़ों रुपये थी.  

Advertisement

रेनकोट और हेलमेट पहने हुआ था पुलिसकर्मी

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगली सुबह दुकान के मालिक ने आम गायब देखे तो उसने पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस शिहाब की पहचान नहीं कर पाई क्योंकि उसने रेनकोट और हेलमेट पहना हुआ था. हालांकि उनके वाहन पर लगी नंबर प्लेट की वजह से उनके बारे में पता लगाया गया. सीसीटीवी फुटेज सार्वजिनक किए जाने और फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जिले के एसपी ने शिहाब को सस्पेंड करने का आदेश दिया.  

शिहाब इडुक्की आर्म्ड रिजर्व कैंप पुलिस यूनिट से जुड़े हुए थे और वह मुंडकायम के रहने वाले हैं. चोरी की खबर सामने आने के बाद से ही वह फरार है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि उनकी तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

 

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement