देश आज करगिल विजय दिवस (Kargil vijay diwas) की 22वीं सालगिरह मना रहा है. भारत के रणबांकुरों ने पाकिस्तान को जो करारी मात दी थी, उस इतिहास को आज याद करने का दिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज करगिल दिवस के मौके पर हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी. उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है.
We remember their sacrifices.
— Narendra Modi (@narendramodi)
We remember their valour.
Today, on Kargil Vijay Diwas we pay homage to all those who lost their lives in Kargil protecting our nation. Their bravery motivates us every single day.
Also sharing an excerpt from last year’s ’Mann Ki Baat.’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर लिखा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं. इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
जय हिंद।
विजय दिवस के मौके पर भारतीय आर्मी की ओर से खास ट्वीट किया गया, सेना ने तमन्ना बी कुकरेती की कुछ पंक्तियां ट्वीट की, ‘करगिल की चोटियों पे, दुश्मनों को हमने झुकाया है, हिन्द के वीरों ने, अपने लहू से तिरंगे को फहराया है’.
कारगिल की चोटियों पे
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi)
दुश्मनो को हमने झुकाया है
हिन्द के वीरों ने अपने लहू से
तिरंगे को फहराया है
-तमन्ना बी कुकरेती
गौरतलब है कि विजय दिवस के मौके पर हर साल करगिल के द्रास में स्थित वॉर मेमोरियल पर खास कार्यक्रम होता है. सोमवार को यहा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और अन्य वरिष्ठ लोग खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
बता दें कि 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच खौफनाक जंग लड़ी गई थी. पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर कई भारतीय इलाकों पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. मई में शुरू हुई जंग को जुलाई तक खत्म कर दिया गया, 26 जुलाई को भारत ने जीत का ऐलान किया.