scorecardresearch
 

JNU में NSUI को मिला नया अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर के प्रेसिडेंट के नाम को भी मंजूरी

JNU में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) को नया प्रमुख मिल गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय लखोत्रा को जम्मू-कश्मीर का NSUI अध्यक्ष और सुधांशु शेखर को जेएनयू का एनएसयूआई अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.

Advertisement
X
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय-फाइल फोटो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय-फाइल फोटो

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) को नया प्रमुख मिल गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय लखोत्रा को जम्मू-कश्मीर का NSUI अध्यक्ष और सुधांशु शेखर को जेएनयू का एनएसयूआई अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दिल्ली स्थित जेएनयू के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं. दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार एके सूद, जेएनयू के चांसलर विजय कुमार सारस्वत और जेएनयू की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित भी प्रमुख तौर पर मौजूद थीं.
 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement