scorecardresearch
 

MARUTI को दी मात, सस्ती EV लॉन्च करके KIA ने कैसे पलट दिया गेम

सितंबर महीने में किआ ने एक बड़ा उलटफेर किया है. कंपनी ने मारुति सुजुकी को इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की टॉप-5 लिस्ट से बाहर कर दिया है. यानी सितंबर में किआ की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स मारुति के मुकाबले ज्यादा हुई है. इसमें बड़ा रोल किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार सिरॉस ईवी का माना जा रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
X
Kia Syros EV कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. (Photo: Kia.com)
Kia Syros EV कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. (Photo: Kia.com)

किआ मोटर्स (Kia Motors) ने सितंबर महीने में मारुति सुजुकी को मात दे दी है. नहीं ये मात कुछ कारों की सेल्स के मामले में नहीं है. बल्कि किआ ने मारुति सुजुकी के मुकाबले ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. यहां पर किआ को सीधा फायदा सिरॉस ईवी (Syros EV) की लॉन्चिंग का मिला है. किआ ने सितंबर महीने में 1,263 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. 

वहीं मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बात करें, तो कंपनी ने 1,103 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हील बेची हैं. हालांकि, मारुति के पोर्टफोलियो में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार है. जबकि किआ चार इलेक्ट्रिक कारें बेचती है. खैर इस उलटफेर से किआ 5वें नंबर पर आ गई है, जबकि मारुति सुजुकी टॉप-5 से बाहर हो गई है. 

किआ की ग्रोथ और मारुति की सेल्स में ड्रॉप

दोनों कारों के बीच गैप सिर्फ 160 यूनिट्स का है. किआ मोटर की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 48 परसेंट का इजाफा हुआ है. जहां अगस्त में कंपनी ने 851 कारें बेची थी. वहीं सितंबर में ये आंकड़ा 1263 यूनिट्स तक पहुंच गया है. ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ की बात करें तो यहां ग्रोथ 111 परसेंट की है. 

सितंबर 2025 में कंपनी ने 598 कारों को बेचा था. वहीं मारुति सुजुकी की बात करें, तो कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स में गिरावट आई है. अगस्त में जहां मारुति ने 1,472 ई-विटारा बेची थीं. वहीं सितंबर में ये आंकड़ा 25 परसेंट घटकर 1103 यूनिट्स पर पहुंच गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूरे परिवार को मिलेगी जगह, KIA लाई 11-सीटर, मिलते हैं गजब फीचर्स

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में किआ मोटर्स की हिस्सेदारी 3.5 परसेंट पहुंच गई है. जबकि मारुति सुजुकी की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी 3.06 परसेंट है. सितंबर महीने में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. सभी कंपनियों ने कुल 35,995 यूनिट्स सितंबर में बेची हैं. 

सिरॉस ईवी ने कैसे बदला गेम? 

सिरॉस ईवी (Kia Syros EV) से पहले किआ के पोर्टफोलियो में तीन इलेक्ट्रिक कारें थी. इसमें ईवी 6 और ईवी 9 दोनों ही इंपोर्टेड कारें थी, जबकि कारेन्स क्लैविस ईवी (Carens Clavis EV) कंपनी की पहली मास मार्केट कार थी. सिरॉस ईवी की एंट्री से लोगों को एक और विकल्प मिला. ये कार 13.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई थी. 

यह भी पढ़ें: KIA का धमाका, फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली SUV की हुई एंट्री, इतने रुपये है कीमत

वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. सिरॉस किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें 42kWh  और 51.4kWh की दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. छोटी बैटरी के साथ कार की क्लेम्ड रेंज 443 किलोमीटर है, जबकि बड़ी बैटरी के साथ ये कार 526 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement