राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं. घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और मामले में कार्रवाई कर रही है.
जयपुर में एक ट्रैवलर बस और ट्रंक के बीच भीषण भिड़ंत का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ट्रैवलर बस में कुल 28 यात्री सवार थे.
ये लोग महाराष्ट्र के नासिक से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे. यह हदसा बगरू पुलिया के पास हुआ है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मौच गई. हादसे की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी. ये लोग नासिक से बड़े ही उत्साह के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे.
यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
वहीं, हादसे में 25 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने फौरन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उनका इलाज जारी है.
पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है. CCTV फुटेज की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.