scorecardresearch
 

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर बने आधुनिक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिलेंगी होटल जैसी सुविधाएं

Sleeping Pods: भारतीय रेलवे एक तरफ जहां यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है तो वहीं, स्टेशनों को आधुनिक बनाने की दिशा में भी लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आराम के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपिंग पॉड्स भी बनाए जा रहे हैं.

Advertisement
X
Sleeping Pods for passengers at Vijayawada Railway Station (Photo-@RailMinIndia)
Sleeping Pods for passengers at Vijayawada Railway Station (Photo-@RailMinIndia)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मॉडर्न स्लीपिंग पॉड्स बनाए हैं. इससे यात्रियों को स्टेशन पर ठहरने की अच्छी व्यवस्था मिल सकेगी. इन स्लीपिंग पॉड्स में लंबी यात्रा के दौरान थके हुए यात्री और ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री आराम से सो सकेंगे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये पॉड्स खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बनाए गए हैं जो रात में ट्रेन पकड़ते हैं या सुबह जल्दी पहुंचते हैं.

पॉड्स में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • सेंट्रल AC: पूरा पॉड ठंडा और आरामदायक रहेगा.
  • वाई-फाई: तेज इंटरनेट की सुविधा, यात्री मनोरंजन कर सकेंगे या काम कर सकेंगे.
  • लॉकर: सामान सुरक्षित रखने के लिए मजबूत लॉकर दिए गए हैं.
  • चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल, लैपटॉप आदि चार्ज करने की सुविधा.
  • आरामदायक बेडिंग: साफ-सुथरे बिस्तर, तकिए और चादर की सुविधा.

रेलवे के स्लीपिंग पॉड्स छोटे लेकिन बहुत आरामदायक हैं. अंदर रोशनी, वेंटिलेशन और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है.

यात्री इन पॉड्स को घंटे के हिसाब से या पूरी रात के लिए बुक कर सकते हैं. हालांकि, रेलवे की ओर से अभी इसके किराए की जानकारी नहीं दी गई है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement