scorecardresearch
 

केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन आतंकी घोषित

गृह मंत्रालय ने एक साथ 23 आतंकियों को UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया है. ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और पाकिस्तान में रह रहे हैं. भारत सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति जारी है.

Advertisement
X
23 आतंकी UAPA सूची में शामिल किए गए हैं (Representational Photo: ITG)
23 आतंकी UAPA सूची में शामिल किए गए हैं (Representational Photo: ITG)

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी करके 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून यानी UAPA के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है. इन सभी 23 नामों को UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है. इनमें से ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे हैं. 

इस लिस्ट में मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम शामिल हैं, जो 2016 में नगरोटा स्थित भारतीय सेना शिविर पर हुए हमले और 2022 में जम्मू के सुंजवां में सुरक्षा बलों पर हुए हमले से जुड़े बताए गए हैं. 

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अब्दुल रऊफ और हाफिज खालिद वलीद को हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी सहयोगी के रूप में बताया गया है. सबसे चौंकाने वाला नाम मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर का है.

यह भी पढ़ें: 'मैडम सो रही हैं...' 1991 हाईजैक का किस्सा सुनाकर पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान के नेताओं को घेरा

सरकार का कहना है कि वह लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और ISIS से जुड़े मॉड्यूल से संबंध रखता है. उस पर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भर्ती करने, हथियारों की ट्रेनिंग दिलवाने और आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने का आरोप है.

Advertisement

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार का मानना है कि संबंधित व्यक्ति आतंकवाद में शामिल है. इसी आधार पर UAPA की धारा 35 के तहत उसका नाम कानून की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है.

इस सूची में शामिल होने के बाद इन आतंकियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता आसान हो जाता है. यह अधिसूचना गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी ने जारी की है.

घोषित 23 आतंकियों की पूरी सूची

मसूद इलियास कश्मीरी (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: आतंकियों की भर्ती, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

मोहम्मद मुसद्दिक (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: आतंकी नेटवर्क को लॉजिस्टिक सहायता, भर्ती और साजिश में भूमिका.

मुफ्ती मोहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: अब्बासपुर, पीओके
आरोप: घुसपैठ, ट्रेनिंग, फंडिंग और 2016 के नागरोटा हमले की साजिश.

हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रार (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: कोटली, पीओके
आरोप: आतंकियों की भर्ती, हथियार सप्लाई, ट्रेनिंग और नागरोटा हमले से जुड़ाव.

अब्दुल्ला जेहादी (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: नीलम वैली, पीओके
आरोप: आतंकी कैंप चलाना, घुसपैठ और भारत में हमलों की साजिश.

फिरदौस अहमद भट (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: विदेशी आतंकियों की घुसपैठ, हथियार सप्लाई और हमलों की योजना.

गुलाम फरीद (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: भिम्बर, पीओके
आरोप: आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और लॉजिस्टिक सहायता देना.

हारून राशिद गनई (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, घुसपैठ और आतंकियों को सहायता देना.

बिलाल अहमद मीर (लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, ओवरग्राउंड वर्कर्स का नेटवर्क चलाना, हथियार और वित्तीय सहायता.

आबिद कय्यूम लोन (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पीओके
आरोप: घुसपैठ, फंडिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

नज़ीर अहमद गुज्जर उर्फ मुनाज़िल (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: इस्लामाबाद, पाकिस्तान
आरोप: ड्रोन से हथियार और नशीले पदार्थ भेजना, भर्ती और घुसपैठ कराना.

अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिज अब्दुल रऊफ (लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा)
ठिकाना: लाहौर, पाकिस्तान
आरोप: फंडिंग, प्रशिक्षण, कट्टरपंथी प्रचार और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

ओवैस फारूक (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक सहायता.

हाफिज खालिद वलीद उर्फ हाफिज खालिद नाइक (लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा)
ठिकाना: लाहौर, पाकिस्तान
आरोप: आतंकी मॉड्यूल का संचालन, फंडिंग, भर्ती और हमलों की साजिश.

मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की उर्फ मौलाना इमदाद (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: कट्टरपंथी प्रचार, भर्ती, फंडिंग और संगठन को समर्थन.

मौलाना सैफुल्लाह खालिद (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: प्रशिक्षण, भर्ती, फंडिंग और आतंकी साजिशों में भूमिका.

मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, हथियारों की आपूर्ति, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

मोहम्मद आसिफ (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, लॉजिस्टिक सपोर्ट, हथियार उपलब्ध कराना और घुसपैठ में मदद.

मुहम्मद सईद (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: प्रशिक्षण, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और आतंकी गतिविधियों का संचालन.

कारी याकूब शेख (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: लाहौर, पाकिस्तान
आरोप: हमलों की साजिश, भर्ती, प्रशिक्षण और नेटवर्क का संचालन.

राणा इफ्तिखार (लश्कर-ए-तैयबा)
ठिकाना: पाकिस्तान
आरोप: प्रशिक्षण देना, हथियार उपलब्ध कराना, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों में शामिल होना.

मोहम्मद यूसुफ अजहर (जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: बहावलपुर, पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, प्रशिक्षण, बड़े हमलों की साजिश, घुसपैठ और जैश के ढांचे का संचालन.

मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ मुहंदिस उर्फ जाकिर (लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद)
ठिकाना: रावलपिंडी, पाकिस्तान
आरोप: भर्ती, हथियारों का प्रशिक्षण, फंडिंग, एन्क्रिप्टेड संचार, फर्जी पहचान तैयार करना और आतंकी साजिशों का संचालन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement