धनु
ऐट आफ वांड्स
आज का दिन आप के लिए ढेर सारी सूचनाओं और जानकारियों में उलझने से बचने का संकेतक है. आसपास की तेज घटनाओ में भटकने से बचें. सकारात्मक सूचनाओं पर ध्यान दें. लोगो के साथ खुशियां को बांटने के अवसर बनेंगे. संबंधों का सम्मान करेंगे. सभी से सामंजस्य बिठाएंगे. वातावरण के अनुकूलन का लाभ उठाएंगे. अपनों का साथ समर्थन रहेगा.
कारोबारी मामलों में सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. करीबी मददगार बने रहेंगे. सबसे तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. जरूरी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. तेज गति से आगे बढ़ेंगे. कार्यशैली से सभी क्षेत्रों में उचित जगह बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास बनाए रखेंगे. स्तरहीन लोगों से दूरी बनाएं.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी बनी रहेगी. सहजता से कार्य करें. दिनचर्या संतुलित बनाएं. भ्रमण पर जाएं.
आर्थिक स्थिति: कारोबार के प्रयास तेज होंगे. नए अवसरों की तलाश पूरी हो सकती है. लेनदेन में सजग रहें.
रिश्ते: घरेलू संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ाएंगे. अपनों का भरोसा जीतेंगे. रिश्ते निभाने में आगे रहेंगे.