scorecardresearch
 

आ गई ठंड! लखनऊ में कोहरे का पूर्वानुमान, जानें दिल्ली से सिक्किम तक के मौसम पर क्या है IMD अपडेट

सिक्किम में इन दिनों बाढ़ से हालात भयावाह नजर आ रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने सिक्किम समेत कुछ और राज्यों में भारी बारिश की बात कही है. आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम.

Advertisement
X
IMD Weather Update
IMD Weather Update

सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में इन दिनों बाढ़ से तबाही देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने इन दो राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की बात कही है. मौसम विभाग के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी के साथ, अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम में भी भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 06 अक्टूबर को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. बता दें, अगले कुछ दिनों तक नई दिल्ली में तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. 

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मानें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज कुहासा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में अगले दो दिनों तक कुहासे का पूर्वानुमान है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा. 

Advertisement
Lucknow Weather Update
Lucknow Weather Update

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज  अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement