scorecardresearch
 

Weather Today: बिहार, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल

आज यानी 28 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा, देश के कुछ हिस्सों में धूप लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

Advertisement
X
Weather Update (Representational Image)
Weather Update (Representational Image)

देश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, कुछ हिस्सों में धूप लोगों को परेशान कर सकती है. अगर मॉनसून की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग की मानें तो 29 सितंबर से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी होगा. 

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार में आज यानी 28 सितंबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ, ओडिशा में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. तमिलनाडु में भी भारी बारिश की गतिविधियां आज (गुरुवार) देखने को मिल सकती हैं. केरला और माहे में भी बारिश देखने को मिलेगी. 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. 29 सितंबर को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 

दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक बादलों का डेरा नजर आने लग सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. 

Advertisement

अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement