हिमाचल प्रदेश के चंबा में छतरूंड के पास मसरूंड-चंबा रोड पर एक वाहन (बोलेरो) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं. मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार के सदस्य काकड़ोथा गांव (महल पंचायल सपरोठ) में आयोजित मुंडन संस्कार से अपने घट लौट रहे थे. इसी दौरान की उनकी बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में ड्राइवर समेत 4 पुरुष और तीन महिला शामिल हैं.
मसरुंड के प्रधान रवि कुमार ने कहा, 'स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शवों को निकालने में मदद की, जिन्हें बाद में चंबा अस्पताल ले जाया गया. मरने वाले सभी 7 लोग (3 महिलाएं और 4 पुरुष) कुथेड़ के एक ही परिवार के थे. वे बाहर खाना खाकर देर रात लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ...'
एडिशनल एसपी दिनेश शर्मा ने बताया, 'सुबह हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कार्रवाई की. सभी शवों को बाहर निकाला गया. हादसे में 7 लोगों (3 महिलाएं और 4 पुरुष) की मौत हुई है, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की आगे जांच चल रही है.'