scorecardresearch
 

गुजरात: पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर, दंपति की हुई मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. जिससे दंपति की मौत हो गई. जबकि तीनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. जिससे दंपति की मौत हो गई. जबकि बच्चों को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. 

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई. जबकि जहर खाने से  दंपति के तीन बच्चे गंभीर हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना वडाली कस्बे में हुई. हालांकि, इस घटना के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड के लिए खरीदी दवा पानी के फिल्टर में फेंकी... 100 से ज्यादा वर्कर बीमार, सूरत की डायमंड फैक्ट्री के मैनेजर का भांजा गिरफ्तार

वडाली थाने के अधिकारी ने बताया कि दंपति, उनके दो बेटों और एक बेटी को शनिवार सुबह उल्टी होने लगी. जिसके बाद कुछ पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाई और परिवार के पांच सदस्यों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया. 

जहां से उन्हें दोपहर के समय हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बाद में दंपति की इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि वडाली थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और इस कदम के कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement

मृतकों की पहचान विनू सागर (42) और उनकी पत्नी कोकिलाबेन (40) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उनके बच्चे - 19 वर्षीय बेटी और 17 और 18 वर्षीय बेटे - उपचाराधीन हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement