scorecardresearch
 

केरल में FIFA विश्व कप फाइनल का खुमार, कल बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, CM सतीशन ने दिए छुट्टी के निर्देश

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने तड़के होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबले के मद्देनजर कल सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों और प्रोफेशनल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है.

Advertisement
X
केरल में सोमवार को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान. (photo: ITG)
केरल में सोमवार को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान. (photo: ITG)

फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबले के मद्देनजर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने कल सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों ने  और व्यावसायिक संस्थानों में आधिकारिक तौर पर छुट्टी घोषित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने ये फैसला विपक्ष और कई अन्य लोगों की ओर से छात्रों के लिए छुट्टी घोषित करने की लगातार मांग की जा रही थी. हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय वक्त पर ही आयोजित की जाएंगी.

इस ऐतिहासिक फुटबॉल मैच को लेकर छात्रों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी समेत विपक्ष के नेताओं ने सरकार से सोमवार की छुट्टी घोषित करने की अपील की थी.

पूर्व शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने भी तर्क दिया था कि आधी रात के बाद मैच खत्म होने के कारण सुबह बच्चों के लिए क्लास जाना बहुत कठिन होगा. विपक्षी नेताओं की इसी मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने ये राहत भरा निर्देश दिया है.

वहीं, भले ही सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिन परीक्षाओं की तारीखें पहले से तय थीं, वह बिना किसी बदलाव के आयोजित की जाएंगी. इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक आधिकारिक आदेश भी जल्द ही जारी होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल 

2026 फीफा विश्व कप का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी. जबकि स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार विश्व कप जीतना चाहेगी. अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर तो स्पेन ने फ्रांस को हरा कर फाइनल में जगह बनाई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement