scorecardresearch
 

AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, 155 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली और गोवा में ताबड़तोड़ छापेमारी करने के बाद आप नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
ED ने 'आप' नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर भी रेड की. (File Photo- ITGD)
ED ने 'आप' नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर भी रेड की. (File Photo- ITGD)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये पूरी कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में की गई है. इस वित्तीय घोटाले के तार आम आदमी पार्टी के पहले से ही गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हुए हैं. इसी कड़ी को जोड़ने और अहम सबूत जुटाने के लिए जांच एजेंसी ने ये पैन इंडिया ऑपरेशन चलाया और वित्तीय हेरफेर के पुख्ता सबूत मिलने के बाद AAP नेता को हिरासत में ले लिया है. वहीं, ईडी की इस कार्रवाई पर AAP प्रमुख केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

सूत्रों ने बताया कि ED की टीम ने आज सुबह दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और अन्य से जुड़े गोवा-दिल्ली में 7 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया है.

ये पूरा मामला महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है. ED के अनुसार, आरोपी कंपनियों और व्यक्तियों ने बैंकों से धोखाधड़ी करके बड़ी राशि हड़प ली थी.

सूत्रों के मुताबिक, दीपक सिंगला का नाम इस फ्रॉड में सीधे तौर पर शामिल बताया जा रहा है. दीपक के अलावा महेश सिंगला और अमरिक गिल के नाम भी इस मामले में सामने आया है. अब एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि धोखाधड़ी का ये पैसा कहां-कहां ट्रांसफर किया गया था और इसमें कौन से अन्य लोग शामिल हैं.

Advertisement



केजरीवाल का पलटवार

जांच एजेंसी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर कहा, 'दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है. बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है, क्योंकि वो बीजेपी के खिलाफ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया. दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement