scorecardresearch
 

Cyclone Michaung: तेज हवाओं के बीच समुद्र में बढ़ी हलचल, मिचौंग तूफान से चेन्नई में तबाही! देखें लाइव Video

चक्रवात मिचौंग आज यानी 4 दिसंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु तट के करीब पहुंच गया है. तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है. दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश देखी जा रही है. इस तूफान का असर चेन्नई में भी देखने को मिल रहा है. यहां सड़कों पर भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है.

Advertisement
X
Chennai rainfall
Chennai rainfall

दक्षिण भारत के राज्यों में खासकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर चक्रवात मिचौंग का खतरा मंडरा रहा है. इन इलाकों के आसमान में काले बाद छाए हुए हैं और तेज बारिश दर्ज की जा रही है. इसके साथ हवाओं की रफ्तार भी लगातार तेज होती जा रही है. चेन्नई में बारिश के चलते भारी जलजमाव की स्थिति बन गई है. राहत-बचाव कार्य के लिए वहां एनडीआरएफ को भी रवाना कर दिया गया है.

तमिलनाडु तट के करीब पहुंच गया तूफान

चक्रवात मिचौंग आज यानी 4 दिसंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु तट के करीब पहुंच गया है. अब यह लगभग उत्तर दिशा में लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ेगा, यह 1000- और 1100-घंटे IST के बीच नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा. इसके लैंडफाल के समय हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.

तमिलनाडु समेत इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर, Live Tracker में देखें Cyclone Michaung की लोकेशन

तेज हवाओं के साथ ऊंची समुद्री लहरें

भारी बारिश के बीच तमिलनाडु के चेंगलपट्टू शहर में तेज़ हवाएं चल रही हैं. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. हाई टाइड की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से समुद्र के नजदीक ना जाने की अपील की है. इसके अलावा लोगों को जहां तक हो सके घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

चेन्नई में बारिश से भारी जलजमाव

चेन्नई में पेरुंगुडी रोड पर सबसे अधिक 29 सेमी बारिश हुई. सड़कों पर लोगों की कमर तक पानी भर गया है. सड़कों पर गाड़ियां तेज जलजमाव के बीच बहती नजर आ रही हैं. चेन्नई एयरपोर्ट में भी पानी घुस गया है. यहां सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. स्कूल-कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है. इससे ट्रेन परिचालन पर भी भारी असर पड़ा है.

खतरनाक हो रहा Cyclone Michaung! ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेज-सबवे भी बंद 

तूफान के असर वाले इलाकों को लेकर प्रशासन ने किया खास इंतजाम

तूफान के चलते आंध्र और तामिलनाडु के निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है. तूफान के असर वाले इलाकों में बोट और दूसरे जरूरी इंतजाम किए गए हैं. चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में आज सार्वजनिक छुट्टी है. लोगों की सुविधा के लिए चेन्नई मेट्रो के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों को Work From Home सुविधा देने को कहा गया है. तटीय इलाकों में राहत के लिए 121 मल्टीपरपज सेंटर बनाए गए हैं, साथ ही 4,967 राहत कैंप भी बनाए गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement