scorecardresearch
 

वृंदा करात समेत लेफ्ट के कई नेता हिरासत में, धरना देने जंतर-मंतर जा रहे थे

दिल्ली पुलिस ने CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी एम.ए. बेबी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया है. ये नेता जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे.

Advertisement
X
CPI(M) नेताओं को हिरासत में लिया गया (File Photo: PTI)
CPI(M) नेताओं को हिरासत में लिया गया (File Photo: PTI)

दिल्ली पुलिस ने CPI(M) जनरल सेक्रेटरी एम.ए, बेबी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया है. ये लोग जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने जा रहे थे. एम.ए. बेबी के अलावा वृंदा करात, एम.वी. गोविंदन, पी.के. श्रीमती और पी. राजीव को भी हिरासत में लिया गया है.

बता दें, कल राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के तमाम सांसदों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति को एक ज्ञापक सौंपा था. गौरतलब है, कुछ देर पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हिरासत में लिया गया है.

बीते दिनों INDIA गठबंधन के सांसदों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. देश के अलग-अलग हिस्सों में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. एक ओर, INDIA गठबंधन प्रदर्शन कर रही है तो वहीं, दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरी है. 

शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हिरासत में लिया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाथ जोड़कर खड़े दिपके, फिर पुलिस से बहस... फ्लाइट में हिरासत से पहले खूब हुआ ड्रामा

नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने INDIA गठबंधन और CJP पर तीखा हमला बोला है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने राहुल गांधी और CJP पर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि ये सब विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है.

नितिन नवीन ने कहा, 'आज देश में एक बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. जिस देश में 140 करोड़ लोग शांति और सद्भाव के साथ रह रहे हैं और मिलकर भारत के विकास में योगदान दे रहे हैं, उस देश को अस्थिर करने के प्रयास हो रहे हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement