scorecardresearch
 

चेन्नई: रक्षक ही बना भक्षक, पुलिस कांस्टेबल ने छात्रा को बंधक बनाकर कार में किया यौन उत्पीड़न

चेन्नई में एक पुलिस कांस्टेबल पर छात्रा से यौन उत्पीड़न और लूटपाट का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्रा को धमकाकर पैसे लूटे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक फोटो))
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक फोटो))

चेन्नई में बेसेंट नगर बीच के पास एक पुलिस कांस्टेबल पर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और लूटपाट करने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा अपनी सहेली के साथ कार में बैठी थी, तभी एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उन्हें धमकाने लगा. इसके बाद वह ड्राइवर सीट पर बैठ गया और धमकी भरे लहजे में पूछताछ करने लगा.

आरोप है कि उसने छात्रा से पैसे भी लूटे. वह व्यक्ति कार को पास के एटीएम तक ले गया और छात्रा से पैसे निकलवाए.

इस दौरान उसने कथित तौर पर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया. छात्रा से 8,000 रुपये लेने के बाद, वह उन्हें वापस उसी जगह ले गया जहां से उन्हें लाया था और मौके से अपनी दोपहिया गाड़ी लेकर चला गया.

बताया जा रहा है कि छात्रा इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताने में संकोच कर रही थी. उसने यह पूरी घटना अपनी बहन को बताई, जिसने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधी की पहचान जोसेफ के रूप में की, जो हाई कोर्ट पुलिस स्टेशन में तैनात है. शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement