scorecardresearch
 

Chaitra Navratri Wishes: चैत्र नवरात्रि पर अपनों को भेजें देवी मां की भक्ति से भरपूर ये मैसेज

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

Advertisement
X
नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाता है (फाइल फोटो)
नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाता है (फाइल फोटो)

> दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि आपके घर लाए खुशहाली।
Happy Navratri 2026!

 
> शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!
नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं!


> नव दीप जले, नव फूल खिले,
नित नई बहार मिले, नवरात्रि के इस पावन अवसर पर,
आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले
जय माता दी!
Happy Navratri 2026!


> देवी मां के कदम आपके घर आएं,
आप खुशी से नहाएं,
परेशानियां आपसे आंखें चुराएं!
Happy Navratri 2026


> नव कल्पना, नव ज्योत्सना
नव शक्ति, नव अराधना 
नवरात्रि में पूरी हो आपकी हर मनोकामना!
Happy Navratri 2026


> लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो, मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!
नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं!

> माता सबको दुलारती, कष्टों से उबारती,
सब करते आरती, शुभ नवरात्रि 2026!
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement