scorecardresearch
 

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, ओडिशा के पूर्व CM पर बयान को लेकर बिना शर्त माफी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि पिछले सप्ताह मीडिया से बात करते समय नेहरू-गांधी परिवार से जुड़े मेरे बयान की गलत व्याख्या की गई, खासकर सम्माननीय बीजू पटनायक जी के संदर्भ में.

Advertisement
X
निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक से मांगी माफी. (Photo: PTI)
निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक से मांगी माफी. (Photo: PTI)

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए मााफी मांग ली है. दुबे ने 1960 के दशक में चीन के साथ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच कड़ी बताने वाले अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है. 

दुबे की इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी के भीतर और बाहर उनकी आलोचना हुई थी. बीजेपी सांसद दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि पिछले सप्ताह मीडिया से बात करते समय नेहरू-गांधी परिवार से जुड़े मेरे बयान की गलत व्याख्या की गई, खासकर सम्माननीय बीजू पटनायक जी के संदर्भ में.

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते मीडिया से बात करते हुए मैने नेहरू-गांधी परिवार के कारनामों के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भारत के अग्रणी नेताओं में स्थान रखने वाले आदरणीय बीजू पटनायक जी के संदर्भ में मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया.  पहले तो यह वक्तव्य मेरा व्यक्तिगत है. नेहरू जी के ऊपर मेरे विचार को बीजू बाबू के ऊपर समझा गया.  बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन हैं और रहेंग.  मेरे वक्तव्य से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद दुबे ने 27 मार्च को दिल्ली में आरोप लगाया था कि पूर्व पीएम नेहरू ने अमेरिकी समर्थन और सीआईए एजेंट्स के साथ मिलकर 1962 में चीन के खिलाफ जंग लड़ी थी. उन्होंने कहा था कि ओडिशा के तत्कालीन सीएम बीजू पटनायक को अमेरिकी सरकार, सीआईए और नेहरू के बीच लिंक का काम किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement