scorecardresearch
 

असम: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

असम पुलिस की CID ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने जल संसाधन विभाग के नाम पर नकली सरकारी मुहरों वाले फर्जी नियुक्ति पत्र और भर्ती नोटिस जारी कर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ठगे.

Advertisement
X
पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 7 को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational )
पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 7 को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational )

असम पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह जल संसाधन विभाग के नाम पर नकली सरकारी मुहरों वाले फर्जी नियुक्ति पत्र और झूठे भर्ती नोटिस जारी करता था.

एक अधिकारी ने कहा कि एक संगठित गिरोह के तौर पर काम करते हुए, आरोपियों ने कथित तौर पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से बड़ी रकम ठगी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया गया कि उन्हें असली सरकारी नौकरी दी जा रही है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत CID पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

अलग-अलग जिलों से हुई है गिरफ्तारी
असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने इस आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने में काफी सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि लगातार चलाए गए अभियानों में असम CID ने अलग-अलग जिलों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे सरकारी भर्ती नोटिस की सच्चाई आधिकारिक माध्यमों से जांच लें और नौकरी के लिए कोई भी भुगतान करने से बचें. 

Advertisement

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब जॉब के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है और गिरफ्तारी की गई है. इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement