scorecardresearch
 

23 फरवरी से चलेगी अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस, देखें रूट और टाइम शेड्यूल

Indian Railways: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2026 से पनवेल से अलीपुरद्वार और 26 फरवरी से अलीपुरद्वार से पनवेल के लिए नियमित शुरू हो जाएगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन नॉर्थ ईस्ट बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
X
समस्तीपुर-खगड़िया-कटिहार के रास्ते चलेगी अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस
समस्तीपुर-खगड़िया-कटिहार के रास्ते चलेगी अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस

नॉर्थ ईस्ट बिहार के साथ महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. समस्तीपुर-खगड़िया-कटिहार हाजीपुर पाटलिपुत्र के रास्ते अलीपुरद्वार से पनवेल के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ किया था. लगभग एक महीने बाद इस ट्रेन का 23 फरवरी से नियमित परिचालन शुरू होने जा रहा है.

23 फरवरी को पनवेल से खुलने वाली अमृत भारत ट्रेन डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर -समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-कटिहार के रास्ते अलीपुरद्वार पहुंचेगी. इसी तरह अलीपुरद्वार से यह ट्रेन उक्त मार्ग से पनवेल को जाएगी.  अत्याधुनिक एवं वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है. जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित कई उन्नत यात्री सुविधाएं हैं.

गाड़ी सं. 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन पनवेल से 23.02.2026 से तथा अलीपुरद्वार से 26.02.2026 से शुरू किया जाएगा. यह ट्रेन पनवेल से प्रत्येक सोमवार को तथा अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.

आइए देखते हैं इस ट्रेन का टाइम टेबल 

Advertisement

गाड़ी सं. 11031 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 23.02.2026 से प्रत्येक सोमवार को पनवेल से 11.50 बजे खुलकर कल्याण-भुसावल-इटारसी- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते मंगलवार को 14.58 बजे डीडीयू, 18.25 बजे पाटलिपुत्र, 19.50 बजे हाजीपुर, 21.35 बजे मुजफ्फरपुर, 22.45 बजे समस्तीपुर रुकते हुए बुधवार को 03.20 बजे कटिहार पहुंचेगी तथा कटिहार से 03.30 बजे खुलकर किशनगंज-न्यूजलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी के रास्ते 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी.

गाड़ी सं. 11032 अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस दिनांक 26.02.2026 से प्रत्येक गुरुवार को अलीपुरद्वार से 04.45 बजे खुलकर 12.50 बजे कटिहार, 15.23 बजे खगड़िया, 16.45 बजे समस्तीपुर, 18.35 बजे मुजफ्फरपुर, 19.30 बजे हाजीपुर, 20.30 बजे पाटलिपुत्र बजे, शुक्रवार को 00.08 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement