अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) एक नो-फ्रिल्स सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा है. राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या से अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और बिहार में मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के रास्ते दरभंगा के बीच चलेगी. दूसरी अमृत भारत ट्रेन साउथ इंडिया के लिए चलेगी.
इस ट्रेन को कम लागत और लंबी दूरी की सेवा के लिए डिजाइन किया गया है जो नॉन-एसी स्लीपर क्लास है. स्लीपर क्लास कोच के अलावा जनरल डिब्बे होंगे. अयोध्या से दरभंगा जाने वाली ट्रेन 22 कोचों वाली होगी, जिसमें से 12 स्लीपर कोच होंगे और 8 जनरल क्लास के डिब्बे होंगे. दो डिब्बे गार्ड कंपार्टमेंट कहलाएंगे, जिनमें से एक में महिलाओं के लिए जगह होगी. इसके अलावा अन्य एक डिब्बा दिव्यांगों के लिए रहेगा. इस ट्रेन के डिब्बे नारंगी और ग्रे कलर के होंगे. इसमें रिजर्वेशन की जरुरत नहीं होगी.
अमृत भारत ट्रेन को खासकर देश के श्रमिक और कामगार लोगों को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया गया है. इंजन में अंदर और बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे अंदर और बाहर नजर रखी जा सके.
अमृत भारत एक्सप्रेस अब सिर्फ किफायती नॉन-एसी सफर तक सीमित नहीं रह सकती. रेलवे अमृत भारत 3.0 के जरिए इस ट्रेन में AC 1-टीयर, 2-टीयर और 3-टीयर जैसे विकल्प जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए 14 रेक का ऑर्डर दिया गया है और इसी वित्त वर्ष में इनके रोलआउट होने की उम्मीद है.
हैदराबाद के चारलापल्ली और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली यह नॉन-एसी सुपरफास्ट ट्रेन हफ्ते में एक बार चलेगी. इसमें स्लीपर और जनरल कोच होंगे. जानिए पूरा रूट, स्टॉपेज और दोनों दिशाओं की टाइमिंग.
धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया गया है, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह ट्रेन यूपी, बिहार के शहरों से होकर कोयंबटूर को जाएगी.
बिहार और गुजरात के बीच रेल सफर अब और आसान होने वाला है. भारतीय रेलवे अहमदाबाद और भागलपुर के बीच नई वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है. ट्रेन नंबर 19423 की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी, जबकि सेवा 26 अगस्त से अहमदाबाद और 28 अगस्त से भागलपुर से चलेगी.
भारतीय रेलवे टिकट कैंसिलेशन शुल्क और बिना कैंसिल किए गए वेटिंग टिकटों से होने वाली कमाई का जोन-वार कोई रिकॉर्ड नहीं रखता है. इसका खुलासा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है. उन्होंने वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए अलग कैंसिलेशन नियमों का भी खुलासा किया, जिसमें टिकट कैंसिलेशन पर अलग-अलग स्लैब लागू हैं.
Amrit Bharat Express: पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र को झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से जोड़ेगी. जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा. यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेग. आइए देखते हैं इस ट्रेन का रूट और टाइम शेड्यूल.
Indian Railways: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2026 से पनवेल से अलीपुरद्वार और 26 फरवरी से अलीपुरद्वार से पनवेल के लिए नियमित शुरू हो जाएगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन नॉर्थ ईस्ट बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट और टाइम शेड्यूल.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी 2026 को केरल दौरे पर जाएंगे जहां वे चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे. पीएम मोदी केरल में कई महत्वपूर्ण संस्थानों की नींव भी रखेंगे.
रेल मंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और अमृत भारत-II ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए गए हैं. रेल मंत्रालय की ओर से 16 जनवरी को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, अब इन प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा से आठ घंटे से कम समय पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.
भारत में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ किया गया है. इसके साथ ही रेलवे ने 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत की गई है. आइए जानते हैं अमृत भारत एक्सप्रेस की मदद से किन राज्यों को लाभ मिलने वाला है.
Dense fog impact on trains. Rajdhani, Duronto और Shatabdi सहित दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट. ठंड और कोहरे में स्टेशन पर यात्री परेशान.
भारतीय रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई के लिए हाईटेक टेक्नॉलीजी अपनाई है, जिसमें ड्रोन की मदद से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई की जा रही है. आइए जानते हैं इस टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है?
भारतीय रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस की सफाई के लिए ड्रोन टेक्नॉलोजी अपनाई है. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में ट्रेन को ड्रोन से वॉटर स्प्रे कर साफ करते दिखाया गया.
Amrit Bharat Express अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे कवच सिस्टम, फायर डिटेक्शन, सेमी ऑटोमैटिक कपलर से लैस है. इस ट्रेन में यात्रियों को बेहतर आरामदायक सीट, फास्ट चार्जिंग पोर्ट, दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय समेत कई वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जा रही हैं.
बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बड़ी सौगात! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. अब बिहार से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. ये ट्रेनें यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट डिजाइन और बेहतर सफर अनुभव देंगी.
बिहार को रेल कनेक्टिविटी की एक ओर बड़ी सौगात मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज, 29 सितंबर 2025 को सात नई ट्रेनों को रवाना किया. इन सात ट्रेनों में 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं.
बिहार में तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 29 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना करेंगे. ये ट्रेनें तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा देंगी. इसके संचालन से बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
पटना से नई दिल्ली के अलावा, दरभंगा से लखनऊ, मादला टाऊन से लखनऊ, सहरसा से अमृतसर अमृत भारत ट्रेनों को आज प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. आइए जानते हैं पटना से नई दिल्ली जाने में अब कितना समय और किराया लगेगा.
New Amrit Bharat Trains For Bihar: चुनावी साल में भारतीय रेलवे की ओर से बिहार को सौगातें देने का सिलसिला शुरू हो गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार दौरे के दौरान 5 नई ट्रेनें जल्द शुरू करने का ऐलान किया है.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी कि देश में 50 नई अमृत भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके अलावा कवच 4.0 को 9000 किलोमीटर के रूट पर उतारने का फैसला लिया गया है.
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि भारतीय रेलवे 50 नई अमृत भारत ट्रेनों को जल्द की लॉन्च करेगा. बता दें, देश की पहली अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था.