scorecardresearch
 

सोनम वांगचुक का कल से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन

महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला तेज कर दिया. उन्होंने कहा कि NEET के बाद TET पेपर लीक भी परीक्षा व्यवस्था की विफलता है और प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. दीपके ने छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक रविवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे.

Advertisement
X
CJP का धरना जारी है. File Photo PTI
CJP का धरना जारी है. File Photo PTI

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि NEET विवाद के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर लीक ने यह साबित कर दिया है कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रही है. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने कहा कि महाराष्ट्र में परीक्षा से एक दिन पहले TET रद्द करनी पड़ी, क्योंकि प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया. इस मामले में पुलिस ने भिवंडी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है.

दीपके ने आरोप लगाया कि 2017 से शिक्षक और अभ्यर्थी TET घोटालों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार करने के बजाय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि चाहे राज्य स्तर की परीक्षा हो या राष्ट्रीय स्तर की, भाजपा सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में नाकाम रही है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है और छात्रों से इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाने की अपील की. साथ ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले धन के स्रोत पर भी सवाल खड़े किए.

Advertisement

इस बीच अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शिक्षा सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले सोनम वांगचुक रविवार से जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होंगे और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे. इससे पहले दीपके 'प्रधान गो बैक' अभियान की भी शुरुआत कर चुके हैं और छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा सामाजिक संगठनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement