scorecardresearch
 

अब 6 प्रदेशों में SSR, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) का ऐलान किया है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 30 नवंबर 2026 को जारी होगी, जबकि अंतिम सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी.

Advertisement
X
चुनाव आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन का ऐलान किया है. (File Photo: ITG)
चुनाव आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन का ऐलान किया है. (File Photo: ITG)

चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण (Special Summary Revision-SSR) का ऐलान किया है. इस अभियान का मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना, नए और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ना और सूची में मौजूद गलतियों को सुधारना है. इस प्रक्रिया में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना गया है. यानी इस तारीख तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल के होने वाले हैं, उन्हें भी एडवांस में आवेदन करने की सुविधा दी गई है.

यह भी पढ़ें: SIR में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर दोबारा भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी सफाई

कब जारी होगी ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट?

इस प्रक्रिया के तहत संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी. इसके बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या किसी तरह की गलती सुधारने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी. इनका निपटारा करने के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी.

Advertisement

पहली बार वोट देने वाले युवाओं पर फोकस

इस विशेष अभियान में पहली बार वोट देने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर खास जोर रहेगा. चुनाव आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से न छूटे.

यह भी पढ़ें: पीलीभीत: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, SDM रैंक के 2 अधिकारी सस्पेंड

आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इस पूरी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि पुनरीक्षण का काम तय समयसीमा में पूरा किया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement