scorecardresearch
 

क्या है समोसा स्कर्टिंग? घर की सीढ़ियों में ये नहीं करवाएंगे तो पछताना पड़ेगा!

समोसा स्कर्टिंग सीढ़ियों को बेहतर बनाने की एक कंस्ट्रक्शन तकनीक है. इसके इस्तेमाल से घरों में सुंदर और मजबूत सीढ़ी बनाई जाती है.

Advertisement
X
घर की सीढ़ियों के लिए समोसा स्कर्टिंग बहुत जरूरी काम होता है (Photo - AI Generated)
घर की सीढ़ियों के लिए समोसा स्कर्टिंग बहुत जरूरी काम होता है (Photo - AI Generated)

समोसा स्कर्टिंग सीढ़ियों पर पत्थर, टाइल्स या ग्रेनाइट लगाने की एक खास डिजाइन और कटिंग तकनीक है. इसमें स्कर्टिंग के पत्थरों को तिकोने या क्रॉस शेप में इस तरह से काटा जाता है कि उसका आकार समोसे जैसा दिखता है, इसलिए इसे 'समोसा कटिंग' या समोसा स्कर्टिंग कहा जाता है.

इस तकनीक में क्रॉस कटिंग की जाती है, जिससे एक ही बड़े पत्थर के टुकड़े से दोनों तरफ की सीढ़ियों के लिए दो स्कर्टिंग के पीस आसानी से निकल जाते हैं और मटेरियल की बर्बादी बहुत कम होती है.

समोसा कटिंग, ट्रायंगल शेप में कटी हुई टाइल या ग्रेनाइट का टुकड़ा होता है. यह सीढ़ियों के कोनों और स्टेप्स को एक क्लीन, शार्प और अट्रैक्टिव फिनिश देती है. इससे सीढ़ियां और घर काफी सुंदर दिखाई देते हैं.

समोसा स्कर्टिंग के फायदे क्या हैं?
सीढ़ियों पर चढ़ते-उतरते समय जूतों या पैरों से दीवार गंदी या खराब नहीं होती. यह सीढ़ियों और दीवार के जोड़ को अच्छे से कवर करती है, जिससे सीढ़ियों को एक साफ, शार्प और प्रीमियम लुक मिलता है.

घर की सीढ़ी में समोसा स्कर्टिंग (या समोसा कटिंग स्कर्टिंग) लगवाना केवल सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि मजबूती, सुरक्षा और आसान साफ-सफाई के लिए भी बहुत जरूरी है. 

Advertisement

यह सीढ़ी और दीवार के बीच के बारीक गैप या खाली जगह को पूरी तरह से कवर कर देती है, जिससे वहां धूल, कचरा या गंदगी जमा नहीं होती और सफाई करना आसान हो जाता है. दीवार और स्टेप के बीच गैप न होने से वहां धूल-मिट्टी जमा नहीं होती है. 

यह भी पढ़ें: CFRP और GFRP सरिया में क्या फर्क है? इनमें सस्ता कौन सा पड़ता है

यह सीढ़ियों से लगी दीवारों को घिसाव और नुकसान से बचाता है. सीढ़ियों पर चढ़ते-उतरते समय अक्सर जूते, चप्पल या पैर दीवार से टकरा जाते हैं. इससे पेंट या प्लास्टर उखड़ने लगता है. साइड स्कर्टिंग दीवार को इस निरंतर घिसाव से बचाती है.

तराई या पोछा लगाते समय दीवारों के निचले हिस्से में पानी सीधे संपर्क में आ सकता है, जिससे सीलन की समस्या पैदा हो सकती है. स्कर्टिंग इस नमी को दीवार तक पहुंचने से रोकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement