राजस्थान के नागौर में एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखा. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.