scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

गुरुवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 400 अंक से ज्यादा उछल गया.

Advertisement
X
गुरुवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत. (Photo: GettyImage)
गुरुवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत. (Photo: GettyImage)

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, 5 नवंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 371 दर्ज किया गया. इन खबरों के अलावा, यूक्रेन में राहत सामग्री बांटने वाले एक स्कूल पर रूसी हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें

Trump Impact Stock Market: ट्रंप की हार-तेल कीमतें क्रैश... इंडियन शेयर बाजार में अभी से फूटने लगे दिवाली के पटाखे 

शेयर बाजार में गुरुवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 400 अंक से ज्यादा उछल गया. वहीं, ट्रंप के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भी क्रैश हो गई हैं.

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले आए सामने, 40.37 लाख रुपये का जुर्माना, 647 FIR दर्ज 

पंजाब में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने की घटनाएं भी बढ़ रही है. खेतों में फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं सामने आ रही हैं. 4 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने की कुल 2,347 घटनाएं दर्ज की गई हैं. इन मामलों में 40.37 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है 

Advertisement

दिवाली से पहले योगी सरकार का राजस्व कर्मियों को तोहफा, 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन बने रेवेन्यू इंस्पेक्टर 

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के 285 कर्मचारियों को दीपावली से पहले योगी सरकार ने पदोन्नति का तोहफा दिया है. 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन अब रेवेन्यू इंस्पेक्टर बन गए हैं. ये वे कर्मचारी हैं, जो पदोन्नति के लिए तय पात्रता पूरी करते थे और लंबे समय से इसके इंतजार में थे. राजस्व परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने इसकी जानकारी दी.

दिवाली-छठ पर घर जाने और लौटने का नहीं हो पाया इंतजाम? ये रही 150+ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट 

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के कई शहरों से बिहार और पूर्वांचल के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. इन ट्रेनों के जरिए पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, जयनगर, पूर्णिया, बरौनी और दूसरे शहरों तक पहुंचा जा सकता है.

जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग... दिल्ली के ये 5 इलाके हैं सबसे प्रदूषित, AQI फिर डेंजर जोन में 

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. आज 5 नवंबर की सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 371 दर्ज किया गया. यह 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है. लेकिन दिल्ली के सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर एक जैसा नहीं है. जहांगीरपुरी और पंजाबी बाग सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में शामिल हैं. 

Advertisement

विराट कोहली ने रच दिया नया इतिहास... SENA कंट्रीज में बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में 50 या उससे से ज्यादा की ODI औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर ये उपलब्धि हासिल की.

यूक्रेन में रूसी हमले से 40 की मौत, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी 

यूक्रेन में राहत सामग्री बांटने वाले एक स्कूल पर रूसी हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई. कई लोग अब भी लापता हैं. मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है. यह हमला यूक्रेन के जापोरिज्जिया इलाके के कोमिशुवाखा गांव में 2 नवंबर को हुआ था. इस हमले पर इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी दुख जताया है. साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है.

यौन शोषण मामलों की सुनवाई के लिए बढ़ेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी 

केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों में तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेप और बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. योजना अब मार्च 2031 तक लागू रहेगी. 

Advertisement

14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगी पहली टक्कर, WPL 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान 

BCCI ने विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जनवरी 2027 से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 7 फरवरी 2027 को खेला जाएगा. सभी 22 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. RCB और MI के बीच 14 जनवरी को वडोदरा में टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा.  

गुजरात कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 3% DA में बढ़ोतरी का ऐलान 

गुजरात सरकार ने राज्य के 9.69 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा करने की मंजूरी दे दी गई है. यह फैसला ऐसे वक्‍त में आया है, जब केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. बढ़ाया गया महंगाई भत्ता 1 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement