भूटान ने भारतीय तेल कंपनियों से एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल लेने से इनकार कर दिया है. भूटान का कहना है कि उसके पुराने अंडरग्राउंड फ्यूल टैंक, पहाड़ी भूभाग और अत्यधिक नमी वाली जलवायु E20 पेट्रोल के लिए उपयुक्त नहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईरान जंग के दौरान भारत ने सही फैसले लिए, सही रणनीति बनाई और अपनी कूटनीतिक ताकत का सकारात्मक इस्तेमाल किया, और इसी वजह से ईंधन संकट से उबरने में सफल रहा. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की सजा सुनाई. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
1. भूटान ने क्यों ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल ऑफर? सामने आई बड़ी वजह
भूटान ने भारतीय तेल कंपनियों से एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल लेने से इनकार कर दिया है. भूटान का कहना है कि उसके पुराने अंडरग्राउंड फ्यूल टैंक, पहाड़ी भूभाग और अत्यधिक नमी वाली जलवायु E20 पेट्रोल के लिए उपयुक्त नहीं हैं. भूटान ने भारत से कहा है कि जब तक भारतीय बाजार में सामान्य पेट्रोल उपलब्ध है, तब तक वही सप्लाई जारी रखी जा रखे.
2. 'जंग में दिखा भारतीय डिप्लोमेसी का जलवा, 40 मुल्कों से आया तेल', PM मोदी ने बताया कैसे संभले हालात
PM नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान पहुंचे. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि जंग के चलते पूरी दुनिया पर असर हुआ है. भारत ने सही फैसले लिए, सही रणनीति बनाई और अपनी कूटनीतिक ताकत का सकारात्मक इस्तेमाल किया, और इसी वजह से भारत इस संकट से उबरने में सफल रहा. पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान हमने 40 देशों से ईंधन प्राप्त किया.
3. दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली राहत, कोर्ट से जमानत याचिका खारिज
कड़कड़डूमा कोर्ट ने साल 2020 के दिल्ली दंगा साज़िश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर ताज़ा ज़मानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इन याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले का हवाला दिया गया था, जिसमें ज़मानत देने के संबंध में अपनाई गई कानूनी व्याख्या पर सवाल उठाए गए थे.
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को शनिवार को 15वां दिन और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 7वां दिन है. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उनका वजन 5 किलो कम हो गया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक्स पर लिखा कि वांगचुक की सेहत हर दिन बिगड़ रही है. उन्होंने पूछा कि PM मोदी धर्मेंद्र प्रधान को हटाने का इंतज़ार आख़िर कब तक करेंगे.
5. हर्ष फायरिंग केस: बिहार के BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल, देना होगा 25 लाख मुआवजा
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की सजा सुनाई है. न्यू ईयर पार्टी के दौरान चली गोली से अर्चना गुप्ता नाम की महिला की मौत हो गई थी. कोर्ट ने विधायक को पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया.
दिल्ली के सिंगर मोहम्मद आसिफ बिस्मिल को विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने जान से मारने की धमकी दी है. इसके साथ-साथ ₹5 करोड़ रंगदारी की भी मांग हुई. बिस्मिल कुछ समय पहले कुलदीप यादव की शादी में परफॉर्मेंस से छाए थे. हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोकल पुलिस ने सिंगर को सुरक्षा दी है.
7. बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा. उनका कहना है कि इस पहल से लंबित आपराधिक मामलों के तेज़ी से निपटारे में मदद मिलेगी. दोषियों को जल्द सजा मिलने से कानून का डर भी मज़बूत होगा.
8. साई सुदर्शन ने फिर मचाया तहलका, इंडिया-ए के लिए जड़े 168 रन, बैकफुट पर श्रीलंकाई टीम
भारत के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 168 रनों की बेहतरीन पारी खेली. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 132 रनों की पारी खेली थी. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक है. श्रीलंका-ए ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे.
9. LIVE मैच में इस क्रिकेटर के साथ अनोखी घटना, कैप लेकर रफूचक्कर हुआ फैन, VIDEO
शपागीजा क्रिकेट लीग 2026 में मिस ऐनक नाइट्स और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक फैन अचानक मैदान में घुस आया और अफग़ानी क्रिकेटर गुरबाज़ की कैप छीनकर भाग गया. इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ पाते, वह मैदान से दूर निकल चुका था. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.