सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय और उभरते हुए क्लासिकल और सूफी गानों वाले सिंगर मोहम्मद आसिफ उर्फ बिस्मिल से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. उन्हें विदेश में बैठे हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने जान से मारने की धमकी मिली है और साथ ही 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है.
गैंगस्टर ने बिस्मिल से मांगी रंगदारी
सिंगर बिस्मिल ने शिकायत में बताया है कि पहले अप्रैल में कई बार उनके मैनेजर को पुर्तगाल के नंबर से धमकी भरे मैसेज आए और 5 करोड़ रूपये मांगे गए. जिसके बाद अप्रैल में उन्होंने हरियाणा पुलिस को शिकायत दी और FIR दर्ज करवाई. अब मई के महीने से उनके मैनेजर को लगातार धमकी भरे मैसेज आना शुरू हुए जब वो दिल्ली में अपने घर पर थे.
पुर्तगाल के नंबर से ना सिर्फ मैसेज आए बल्कि कई फोन कॉल्स भी उनके मैनेजर को आए जिसमें पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लोकल पुलिस ने सिंगर को सुरक्षा दी है.
कौन हैं बिस्मिल?
सिंगर बिस्मिल दरअसल दिल्ली के रहने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनके इंस्टग्राम 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वो देश विदेश में फॉरफॉर्मेंस दे चुके हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के शादी में मोहम्मद आसिफ का परफॉर्मेंस चर्चा में रहा था. मोहम्मद आसिफ की शेरो शायरी पर कुलदीप यादव और उनकी वाइफ जमकर झूमे थे.
बिस्मिल अभी अपना नया शो करने जा रहे हैं, जो दुबई के कोका-कोला अरीना में आयोजित किया गया है. ये इवेंट 26 जुलाई को होना है, जहां उनके हजारों-लाखों फैंस के पहुंचने की संभावना है.