scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

इंडिया ब्लॉक का नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' शुरू हो गया है. इसमें करीब 21 विपक्षी दल शामिल हुए.

Advertisement
X
 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कार्यक्रम.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कार्यक्रम.

इंडिया ब्लॉक ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' किया. वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. इन खबरों के अलावा, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें

LIVE: मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पेश, खड़गे बोले- जनता का अधिकार बचाना है 

इंडिया ब्लॉक ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' किया. इस कार्यक्रम में विपक्ष की करीब 21 पार्टियां शामिल हुए. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता की. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया. 

रिजिजू ने कांग्रेस पर दागे 5 तीखे सवाल, बोले- एक परिवार की पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस पार्टी को कई सवालों के जवाब देने की चुनौती दी है.  रिजिजू ने एक्स पर कहा कि एक परिवार की पार्टी बाहरी ताकतों के साथ मिलकर हमारे संविधान और भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है. 1 नवंबर को 'वोट चोरी' के मुद्दे इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली है.

Advertisement

फिर आ सकता है चक्रवाती तूफान, बंगाल की खाड़ी में मचल रहा समंदर 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के उत्तर अंडमान सागर व अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर बना लो-प्रेशर एरिया पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. ये अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान बन सकता है. 

आशीष नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी और काशी सिंह ऐरी... उत्तराखंड चुनाव के लिए UKD ने जारी की पहली लिस्ट 

उत्तराखंड क्रांति दल ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस सूची में दो पूर्व विधायकों काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी को भी मैदान में उतारा है. काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ और पुष्पेश त्रिपाठी को द्वाराहाट से टिकट दिया गया है. सूची केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुकरेती ने जारी की है.

मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन; भोपाल में कांग्रेस ने फूंके पुतले 

MP में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में पुरी ने विधानसभा भवन पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया. भाजपा ने पुरी को उस सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.' उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को टैग भी किया

PAK vs SL: कामिंदु मेंडिस ने शतक जड़ लाहौर में मचाया तहलका! पाकिस्तान को घर में घुसकर धोया! शाहीन-नसीम की उड़ाई धज्जियां! 

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने 128 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. उनकी इस आतिशी पारी में 12 शानदार चौके और 2 करारे छक्के शामिल रहे. ओपनर अविष्का फर्नांडो ने 49 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.  

ईरान के केश्म द्वीप के पास अमेरिका का हमला, मोजतबा खामेनेई बोले- अब हम तय करेंगे कैसे और कब खत्म होगा युद्ध 

ईरानी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग ने शनिवार को होर्मोजगान प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका ने क़ेश्म द्वीप के पास दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं को निशाना बनाया. इस घटना में दो मछुआरे लापता हैं, जबकि एक घायल बताया गया है. हालांकि, अमेरिका की ओर से इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है. 

Advertisement

भारतीय वायु सेना को मिला नया नेतृत्व, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाली कमान 

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला. दीक्षित ने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह ली है. कार्यभार संभालने से पहले दीक्षित वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के पद पर थे. नेतृत्व परिवर्तन के तहत उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

श्रीलंका में दिखी MP के धार की बाग प्रिंट कला, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने की सराहना 

MP के धार जिले के बाग प्रिंट शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में इंडो-श्रीलंका सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बाग प्रिंट की सराहना की. इस आयोजन का उद्देश्य भारत-श्रीलंका के बीच पारंपरिक शिल्पकला, हस्तनिर्मित उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement