scorecardresearch
 

AC Cleaning Tips: बंद करने जा रहे हैं एयर कंडीशनर? आज ही निपटा लें ये 3 जरूरी काम, अगले सीजन मक्खन जैसी रहेगी कूलिंग

AC Cleaning Tips: इन दिनों भारत के ज्यादातर इलाकों में मौसम काफी बदल चुका है. सुबह और शाम हल्की ठंड भी महसूस होती है. ऐसे में कुछ दिन में लोग घर में लगे एसी बंद करना शुरू कर देंगे लेकिन उससे पहले आपको कुछ काम जरूर कर लेने चाहिए ताकि आपका एसी अच्छी कंडीशन में रहे.

Advertisement
X
एसी बंद करने से पहले करें ये काम (Photo: ITG)
एसी बंद करने से पहले करें ये काम (Photo: ITG)

सर्दी का मौसम आते ही हम अपने एयर कंडीशनर यानी एसी को बंद कर देते हैं और फिर सीधे गर्मियों में ही उसे ऑन करते हैं. लेकिन इस बीच महीनों तक एसी बंद रहने के कारण उसमें धूल-मिट्टी जम जाती है, नमी की वजह से फंगस और बदबू की समस्या पैदा हो जाती है, और अगली गर्मियों में कूलिंग कम होने लगती है.

एसी बंद करने से पहले करें ये 5 जरूरी काम

अगर आप चाहती हैं कि अगली बार जब आप एसी चालू करें, तो वह बिना किसी परेशानी के एकदम फ्रेश हवा दे और उसकी लाइफ भी बनी रहे, तो सर्दियों में एसी बंद करने से पहले उसकी छोटी सी सफाई और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इसके आसान स्टेप्स.

फिल्टर की डीप क्लीनिंग:
एसी बंद करने से पहले इसके एयर फिल्टर को निकालकर अच्छी तरह धो लें. महीनों चलने के बाद फिल्टर में बारीक धूल और डस्ट पार्टिकल्स जम जाते हैं. इन्हें साफ करके सुखाकर वापस लगा दें ताकि अंदर बदबू न जमे.

ब्लोअर और कॉइल की सफाई:
इनडोर यूनिट के ग्रिल और ब्लोअर पर जमी धूल को किसी सूखे कपड़े या ब्रश से साफ कर लें. अगर फिल्टर या कॉइल गंदे रहेंगे, तो नमी पाकर वहां बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं.

Advertisement

ऑटो-क्लीन या फैन मोड का इस्तेमाल:
एसी को पूरी तरह बंद करने से पहले उसे लगभग 15-20 मिनट के लिए 'फैन मोड' या 'ऑटो क्लीन' मोड पर चला दें. इससे एसी के अंदर मौजूद सारी नमी और ह्यूमिडिटी सूख जाती है, जिससे फंगस या मोल्ड की समस्या नहीं होती.

पावर प्लग और रिमोट की सुरक्षा:
एसी का इस्तेमाल बंद करने के बाद इसका मेन पावर स्विच ऑफ कर दें और प्लग निकाल दें, ताकि सर्दियों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सर्किट सुरक्षित रहे. साथ ही, रिमोट से बैटरियां निकालकर अलग रख लें ताकि बैटरी लीक होकर रिमोट खराब न करे.

आउटर यूनिट को ढकें (Cover):
अगर विंडो एसी है या स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट खुले में है तो सर्दियों की बारिश, ओस और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए इसे किसी सूती कपड़े या वाटरप्रूफ कवर से अच्छी तरह ढक दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement