scorecardresearch
 

झांसी में PET परीक्षा में नकल का अनोखा तरीका... सेनेटरी पैड में छिपाकर ले गया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

झांसी में परीक्षा के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. परीक्षा कक्ष में भिनभिनाने जैसी आवाज सुनकर इनविजिलेटर को शक हुआ. जब जांच की गई तो एक पुरुष अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ.

Advertisement
X
परीक्षा में नकल का अनोखा तरीका.
परीक्षा में नकल का अनोखा तरीका.

उत्तर प्रदेश के झांसी में PET परीक्षा के दौरान नकल का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने परीक्षा केंद्र में मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया है. एक अभ्यर्थी के पास से ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला, जिसे उसने सैनिटरी पैड के अंदर छिपा रखा था. वह इस डिवाइस को अपने अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र तक ले गया था. हालांकि, परीक्षा कक्ष में आ रही भिनभिनाने जैसी आवाज ने उसकी इस तरकीब का खुलासा कर दिया.

यह मामला शुक्रवार को प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की दूसरी शिफ्ट के दौरान सामने आया. दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक नवाबाद थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान इनविजिलेटर को भिनभिनाने जैसी आवाज सुनाई दी. जब उन्हें इस बात का शक हुआ तो, अभ्यर्थी की जांच की गई, तो उसके पास छिपा हुआ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ.

प्रयागराज के आकाश पटेल के पास मिला डिवाइस

झांसी की एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, परीक्षा के दौरान एक इनविजिलेटर ने हॉल में भिनभिनाने जैसी आवाज सुनी. आवाज पर शक होने के बाद उन्होंने एक अभ्यर्थी की जांच की, तो उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला. अभ्यर्थी की पहचान प्रयागराज निवासी आकाश पटेल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आकाश ने परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले डिवाइस को सैनिटरी पैड के अंदर छिपाया और उसे अपने अंडरवियर में रख लिया था. आशंका है कि वह परीक्षा के दौरान नकल करने के लिए इस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा था.

Advertisement

पुलिस ने डिवाइस और उससे जुड़ा सामान किया जब्त

घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे और मामले की जांच की. अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और उससे जुड़ा अन्य सामान जब्त कर लिया गया है. एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement