scorecardresearch
 

LIVE: एकता दिवस परेड का हुआ आगाज, थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एकता नगर में शाम 5 बजे परेड शुरू हो गई है. इस बार परेड को पहले से ज्यादा भव्य और विविधतापूर्ण बनाया गया है. इसमें कुल 15 झांकियां शामिल हैं. करीब 5,000 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं.

Advertisement
X
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर में भव्य परेड.
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर में भव्य परेड.

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एकता नगर में शाम 5 बजे परेड शुरू हो गई है. इस बार परेड को पहले के मुकाबले ज्यादा भव्य और विविधतापूर्ण बनाया गया है. परेड में कुल 15 झांकियां शामिल हैं, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हैं.

परेड के दौरान करीब 5,000 कलाकार 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं. कलाकारों की प्रस्तुतियों के जरिए एकता और विविधता का संदेश दिया जा रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर स्थित वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यहां मौजूद बोनसाई के संग्रह, थीम आधारित गार्डन और शांत वातावरण की तारीफ की.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वामन वृक्ष वाटिका में बोनसाई की खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिली. उन्होंने कहा कि यह जगह प्रकृति की खूबसूरती और रचनात्मकता को करीब से समझने का शानदार अवसर देती है. उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर्यटकों के लिए 'Make Your Own Bonsai' का अनुभव भी उपलब्ध है, जो इस जगह को और खास बनाता है.

Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर एकता नगर में खास तैयारियां की गई हैं. परेड शुरू होने के साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों का सिलसिला भी जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement