scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से दो प्रतिनिधि शामिल होंगे. वहीं, दिल्ली में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होने जा रही है, जिसका ऐलान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया.

Advertisement
X
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. (Photo: X/@INC)
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. (Photo: X/@INC)

दिल्ली में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होने जा रही है. CM रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसका ऐलान किया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को पिछड़े वर्गों से जुड़े दो अहम संशोधन विधेयकों को पारित किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ दिलाई. इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. स्टोक्स ने अब साफ किया कि उन्हें किसी ने संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं किया. ये पूरी तरह से उनका अपना फैसला था. पढ़ें बड़ी खबरें...
 

1. दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी... सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होने जा रही है. CM रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसका ऐलान किया है. इस पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बड़ी छूट और सब्सिडी देने की प्लानिंग है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई ईवी पॉलिसी के तहत अगले चार वर्षों में करीब 15,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है.

2. बंगाल में OBC आरक्षण पर नया कानून लागू, 17% से घटाकर 7% हुआ कोटा

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को पिछड़े वर्गों से जुड़े दो अहम संशोधन विधेयकों को पारित किया गया है. इन नए विधेयकों के जरिए ओबीसी श्रेणी के तहत 66 वर्गों को आरक्षण दिया गया है. वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए आरक्षण के कोटे को पिछले 17 प्रतिशत से घटाकर अब 7 प्रतिशत कर दिया गया है.

Advertisement

3. मल्लिकार्जुन खड़गे ही होंगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता, सदस्यता की ली शपथ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ दिलाई. मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंदी में शपथ ली. राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेने के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे को फिर से विपक्ष का नेता भी चुन लिया गया. मल्लिकार्जुन खड़गे का राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था.

4. हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक जल समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में साइन हुआ MoU

हरियाणा और राजस्थान सरकार ने सोमवार को दशकों पुराने यमुना जल विवाद को सुलझाते हुए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के बाद राजस्थान को मॉनसून के दौरान हथिनी कुंड बैराज से पानी मिल सकेगा. दरअसल, ये समझौता 32 साल पहले हुआ था, लेकिन नहर प्रणाली न होने से अब तक लागू नहीं हो सका था.  

5. 'पूरी तरह टूट चुका था, किसी का दबाव नहीं...', रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का छलका दर्

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. स्टोक्स ने अब साफ किया कि उन्हें किसी ने संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं किया. ये पूरी तरह से उनका अपना फैसला था. उन्होंने कहा कि उनके संन्यास की असली वजह मानसिक और शारीरिक थकान थी, जिसकी शुरुआत पिछले साल एशेज सीरीज़ के दौरान ही हो गई थी.

Advertisement

6. भारतीय टीम को हराने के बाद आयरलैंड क्रिकेट में भूचाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. क्रिकेट आयरलैंड के मुताबिक यह फैसला दोनों पक्षों की सहमति से पहले से तय सुनियोजित बदलाव का हिस्सा है. अब क्रिकेट आयरलैंड ने पूर्व विकेटकीपर गैरी विल्सन को नया कोच नियुक्त किया है.

7. ईरान में अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम विदाई, भारत भेजेगा दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत के दो प्रतिनिधि शामिल होंगे. इनमें विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन का नाम शामिल है. अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई से शुरू होकर, 9 जुलाई को मशहद में उनके दफन के साथ खत्म होंगी.

8. 'जान चली जाए, पीछे नहीं हटेंगे', जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि वह फिर से आंदोलन करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न होने और बातचीत की प्रक्रिया ठप पड़ जाने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.

Advertisement

9. जिनपिंग का 'एंटी-करप्शन' हंटर या सेना में बगावत का डर? चीन की टॉप पार्लियामेंट से 6 मिलिट्री कमांडरों की छुट्टी

चीन की सरकार ने एक साथ कई बड़े सैन्य अधिकारियों और नेताओं को उनके पद से हटा दिया है. यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई है और इसकी जानकारी सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने दी है. हटाए गए नेताओं में पूर्व वित्तीय नियामक प्रमुख ली युंझे और हाल ही में जांच का सामना कर रहे पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई का नाम भी शामिल है.

10. ईरान के हाथ लगेगा खजाना... अमेरिका से तनाव के बीच कतर देगा छह अरब डॉलर

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार को कहा कि क़तर में फ्रीज ईरान के 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से छह अरब डॉलर की संपत्ति जल्द ही डीफ्रीज की जाएगी. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल में फारस की खाड़ी में हुए हमलों की वजह से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ताओं पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement