scorecardresearch
 

भारतीय टीम को हराने के बाद आयरलैंड क्रिकेट में भूचाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

विश्व चैम्पियन टीम इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत के अगले ही दिन हेनरिक मलान का पद छोड़ना हैरानी भरा फैसला माना जा रहा है. वैसे क्रिकेट आयरलैंड ने साफ किया है कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं, बल्कि पहले से तय रणनीति का हिस्सा था. 

Advertisement
X
आयरलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ने पद छोड़ा. (Photo: Getty)
आयरलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ने पद छोड़ा. (Photo: Getty)

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत का जश्न मना रही आयरलैंड की क्रिकेट टीम को 24 घंटे के भीतर बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. क्रिकेट आयरलैंड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. क्रिकेट आयरलैंड के मुताबिक यह फैसला दोनों पक्षों की सहमति से पहले से तय सुनियोजित बदलाव का हिस्सा है.

साउथ अफ्रीका के 45 वर्षीय हेनरिक मलान ने 2022 में आयरिश टीम के हेड कोच बने थे. उनके कार्यकाल का आखिरी मैच भी यादगार रहा. रविवार (28 जून) को बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को एक रन से हराकर टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया था. इससे पहले इसी सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया, जो 'मेन इन ब्लू' के खिलाफ इस टीम की पहली जीत रही.

गैरी विल्सन बने नए कोच
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अगले ही दिन हेनरिक मलान ने पद छोड़ने का फैसला कर सभी को चौंका दिया. उनका अनुबंध 2027 के शुरुआत तक था, लेकिन उन्होंने उससे पहले ही जिम्मेदारी से मुक्त होने का निर्णय लिया. अब क्रिकेट आयरलैंड ने पूर्व विकेटकीपर गैरी विल्सन को नया कोच नियुक्त किया है. अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के जरिए विल्सन बतौर हेड कोच अपनी नई पारी का आगाज करेंगे.

Advertisement

अपने फैसले पर हेनरिक मलान ने कहा कि आयरलैंड क्रिकेट के साथ बिताया समय उनके जीवन का बेहद खास अध्याय रहेगा. उन्होंने कहा, 'इन खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और पूरे आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही. खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ ने जिस तरह हमारे साझा विजन पर भरोसा किया, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. यह सफर हमेशा मेरी यादों का हिस्सा रहेगा. मुझे लगता है कि अब इस जिम्मेदारी से हटने का यही सही समय है.'
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के आड़े किसका ईगो आ रहा, टीम मैनेजमेंट का या... 'प्रोसेस' का?

हेनरिक मलान के कार्यकाल में आयरलैंड ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद 2024 में टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच जीता. उसी साल बेलफास्ट में जिम्बाब्वे को हराकर आयरलैंड ने घरेलू सरजमीं पर भी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. अब भारत के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जीत के साथ मलान का कार्यकाल समाप्त हो गया.
यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में खिलाना ही पड़ेगा...', इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर की दो टूक

क्रिकेट आयरलैंड के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों से आगामी विश्व कप क्वालिफायर की तैयारियों और टीम के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी. इन्हीं चर्चाओं के दौरान हेनरिक ने पद छोड़ने की इच्छा जताई. यह हमारी दीर्घकालिक योजनाओं और टीम में निरंतरता बनाए रखने की रणनीति के अनुरूप था.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि मलान ने चुनौतीपूर्ण दौर में टीम की कमान संभाली और आयरिश क्रिकेट को नई दिशा दी. ग्राहम वेस्ट कहते हैं, 'उन्होंने विश्व कप क्वालिफिकेशन, ऐतिहासिक टेस्ट जीत और टीम में नई प्रतिभाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने आयरिश क्रिकेट के लिए मजबूत नींव रखी है, जिसका फायदा आने वाले वर्षों में टीम को मिलेगा.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement