scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

मॉनसून सत्र में सरकार पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 पेश करने जा रही है. यह विधेयक परीक्षा पेपर लीक और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए है.

Advertisement
X
मॉनसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक पर संशोधन बिल से पहले हंगामा हो गया
मॉनसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक पर संशोधन बिल से पहले हंगामा हो गया

संसद का मॉनसून सत्र जारी है. बीते लगभग डेढ़ महीने से जारी नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के मुद्दों को समझते हुए सरकार इससे जुड़ा जरूरी बिल लेकर आने वाली है. सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा. वहीं, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेन्स 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में राजा मुथुपांडी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

पेपर लीक पर बिल आज लोकसभा में होगा पेश... सायोनी घोष-बांसुरी समेत ये युवा सांसद स्पीकर्स लिस्ट में

मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे. यह कानून सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाया गया था.

बिहार में प्रोटेस्ट के स्वैग के बाद अब जिला-जिला एक्शन... 350 गिरफ्तार, 1500 से ज्यादा रडार पर

बिहार में नीट प्रदर्शन को लेकर बंद के दौरान शनिवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने राज्यभर में उपद्रवियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने CCTV फुटेज, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान तेज कर दी है. अबतक पांच जिलों से 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की बरसात, अब राजा मुथुपांडी ने देश के लिए जीता सिल्वर

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेन्स 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में राजा मुथुपांडी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ये चौथा मेडल रहा. इस गेम्स के चौथे दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने गोल्ड और ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर जीता था. वहीं पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने भारत को पहला पदक दिलाया था.

ट्रंप का एक ऐलान और कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह से जारी सैन्य तनाव में फिलहाल विराम लगने के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5% टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के अहम स्तर से नीचे पहुंच गई. माना जा रहा है कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सामान्य होने लगेगी.

'नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई पावर टास्क फोर्स', परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान

PM मोदी ने नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा सुधारों के लिया बड़ा फैसला किया है. उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाई गई है जो परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाएगी. उन्होंने आगे बताया कि हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं और संसद में सख्त प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे का टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ, 35 रन से जीता आखिरी मैच

टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ के तीसरे और अंतिम मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज़ अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रनों का लक्ष्य दिया था, इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 157 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया है.

अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, 5 घायल

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम आइकॉनिक स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में भीषण गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि घटना में घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने इलाके को खाली करवा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement