scorecardresearch
 

IND vs ZIM, 3rd T20I 2026 Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे का टी20 सीरीज में किया सूपड़ा साफ, 35 रन से जीता आखिरी मैच

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Highlights: 193 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सिर्फ 157 रन ही बना सकी. भारत ने इस मुकाबले को जीतते ही जिम्बाब्वे को तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया.

Advertisement
X
जिम्बाब्वे की लगातार तीसरी हार, (PHOTO: X@BCCI)
जिम्बाब्वे की लगातार तीसरी हार, (PHOTO: X@BCCI)

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Live Cricket Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे टी-20 मैच को भारत ने 35 रन से जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सूरमाओं ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 157 रन ही बना सकी.

मयंक ने पहली गेंद पर झटका विकेट

भारत से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मयंक की ऑफ-स्टंप से बाहर उठती हुई शॉर्ट लेंथ गेंद को बेनेट बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना चाहते थे. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर तेजी से पहली स्लिप की तरफ गई, जहां तैनात वैभव सूर्यवंशी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक बेहतरीन कैच लपक लिया. बेनेट खाता भी नहीं खोल सके.

यश ठाकुर ने किया कमाल

जिम्बाब्वे अभी शुरुआती झटके से उबर भी नहीं पाया था कि तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने एक ही ओवर में पूरी बाजी पलट दी. क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे डियोन मेयर्स को यश ने आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. मेयर्स ने 15 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए. अगली ही गेंद पर यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान सिकंदर रजा को शून्य पर आउट कर दिया.

Advertisement

रवि बिश्नोई को भी मिली सफलता

रवि बिश्नोई ने बेन करन (20 रन) को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई. मयंक यादव ने तेजी से रन बना रहे वेस्ली माधेवेरे (28 रन) को पवेलियन भेजा. माधेवेरे और रेयान बर्ल के बीच 60 रनों की अच्छी साझेदारी हुई थी. इसके तुरंत बाद अशोक शर्मा ने तादिवनाशे मारुमनी (1 रन) को आउट कर जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा दिया.

अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप

अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे का दौरा निराशाजनक रहा. सीरीज के आखिरी मैच में भी अभिषेक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. महज 2 के स्कोर पर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर अभिषेक तदिवानाशे मारुमनी को अपना कैच थमा बैठे. वैभव ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के जड़ते हुए 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. 

वैभव ने जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. वैभव ने भारत की तरफ से खेलते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया. वैभव ने पहला अर्धशतक भी जिम्बाब्वे के खिलाफ ही लगाया था. इस सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा था. 

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement