scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का दावा है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के समय पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस न की जाए. 

Advertisement
X
सर्जियो गोर का बड़ा दावा (फोटो: PTI)
सर्जियो गोर का बड़ा दावा (फोटो: PTI)

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में PM मोदी और ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. वहीं, भारत हाई-वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी में है. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें

सर्जियो गोर का बड़ा दावा, PM मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था सवाल-जवाब 

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. सर्जियो गोर ने बताया कि ट्रंप शुरू में इस बात के लिए मान गए थे लेकिन बाद में शायद यह बात उनके दिमाग से निकल गई और उन्होंने पत्रकारों को सवाल के लिए बुला लिया.  

चीन भरोसे अब और नहीं! क्रेन, लिफ्ट से TBM तक... भारत में बनेंगे हेवी इक्विपमेंट, सरकार का ये है प्लान 

भारत हाई-वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी में है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इसके लिए करीब $1.2 बिलियन यानि ₹11,484 करोड़ की इंसेंटिव स्कीम लाने की तैयारी में है. सरकार की इस स्कीम का लक्ष्य अगले सात वर्षों में करीब $1.8 बिलियन का नया निवेश आकर्षित करना है.  

Advertisement

Women's Hockey World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका भारतीय कप्तान का दर्द, बताया कहां हुई टीम से चूक 

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को एम्स्तेलवीन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद अहम मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम का विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया. मैच के बाद भारतीय कप्तान सलीमा टेटे काफी निराश नजर आईं. उन्होंने माना कि टीम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी.  

मॉनसून का जोर जारी! दिल्ली, यूपी, MP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश... आंधी-तूफान का अलर्ट 

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को लेकर देश के कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-NCR में 24 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. 

'ऑल-आउट जंग' का सामना कर रहा देश, अमेरिकी पाबंदियों पर बोले ईरानी राष्ट्रपति 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि आर्थिक दबाव भी शामिल है.  वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने डोनाल्ड ट्रंप की पाबंदियों को पुराना तरीका बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान से सम्मान के साथ बात करनी चाहिए

Advertisement

WTC में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कोहली-अश्विन सब रह गए पीछे, बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड 

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. जडेजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 50 मैच खेलने वाले पहले एशियाई और भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने WTC में अपने 50 मैचों में 2675 रन बनाए हैं और 160 विकेट भी चटकाए हैं.   

बिहार सरकार ने परीक्षा सुधार के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी, पेपर लीक और नकल पर लगेगी लगाम

बिहार सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए 5 सदस्यीय विशेष समिति बनाई है. इस समिति की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त या सेवारत जज करेंगे. ये समिति पेपर लीक, नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के उपायों की समीक्षा करेगी. इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

इंग्लैंड क्रिकेट में फिर 'नाइटक्लब कांड'... स्टार गेंदबाज को पुलिस ने लगाई हथकड़ी, VIDEO 

पाकिस्तान के खिलाफ 27 अगस्त से लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगा दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ECB ने जांच शुरू कर दी. हालांकि कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया और कुछ समय बाद वह टीम होटल लौट गए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement